Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, May 13
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    हेडमास्टर के बैग में हिडन कैमरा, BEO ने थमाया नोटिस:बलरामपुर में शिक्षकों ​​​​​​​ने की शिकायत, जांच में पहुंचे BEO ने पकड़ा छिपाया हुआ कैमरा

    Akash TimesBy Akash Times30/07/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर के मिडिल स्कूल फुलीडूमर के हेडमास्टर अपने हैंडबैग में हिडन कैमरा लेकर स्कूल जाते थे। वे अकसर अपना बैक स्कूल में अलग-अलग स्थानों पर छोड़ देते थे। स्कूल की जांच में पहुंचे वाड्रफनगर BEO के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की नजर हिडन कैमरा पर पड़ी। उन्होंने इसकी शिकायत BEO से कर दी। BEO ने हेडमास्टर को नोटिस थमा दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, वाड्रफगर ब्लॉक के फुलीडूमर में मिडिल स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल एक साथ संचालित होते हैं। शनिवार को सुबह 11.30 बजे वाड्रफनगर बीईओ मनीष कुमार स्कूल की जांच में पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मिडिल स्कूल के शिक्षकों की नजर हेडमास्टर के बैग पर पड़ी तो वे चौंक गए। हेडमास्टर के हैंडबैग में एक हिडन कैमरा छिपा हुआ दिखा।

    बीईओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
    बीईओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    BEO ने बरामद दिया हिडन कैमरा

    शिकायत पर बीईओ मनीष कुमार ने हेडमास्टर रामकृष्ण त्रिपाठी का हैंडबैग चेक किया और हैंडबैग से हिडन कैमरा बरामद किया। बीईओ ने इस संबंध में हेडमास्टर रामकृष्ण त्रिपाठी से पूछताछ की तो वे बैग में हिडन कैमरा रखने को लेकर संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। यह कैमरा स्टिंग के लिए काम आता है।

    शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीईओ के सामने शिकायत की है कि हेडमास्टर स्कूल के कमरों और बाहर गाड़ी के ऊपर भी कई बार अपना बैग छोड़ देते थे। इससे उनकी प्राइवेसी भंग हुई है। हिडन कैमरा में कब-कब क्या-क्या रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

    अपनी चोरी पकड़े जाने पर हड़बड़ाए प्रधानपाठक रामकृष्ण त्रिपाठी ने सफाई भी दी, लेकिन वे यह नहीं बता सके कि शिक्षा के मंदिर में हिडन कैमरा की क्यों जरूरत पड़ी। इससे उन्होंने क्या-क्या रिकॉर्ड किया है और क्यों ?

    हेडमास्टर को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

    वाड्रफनगर BEO ने सोमवार को प्रधानपाठक रामकृष्ण त्रिपाठी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बीईओ ने कहा है कि 27 जुलाई को निरीक्षण के दौरान आपके द्वारा विद्यालय के अंदर अपने बैग में रिकॉर्डिंग करने का डिवाइस कैमरा छिपाकर रखा था।

    बीईओ ने दो दिनों में स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने कहा है, अन्यथा प्रधानपाठक के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा जाएगा। इधर घटना से आक्रोशित स्कूल के शिक्षकों ने हेडमास्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleभूस्खलन के कारण सैकड़ों फंसे: 24 लोगों की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा
    Next Article झारखंड ट्रेन हादसा…बिलासपुर जोन की 7 गाड़ियों का रूट बदला:2 कैंसिल की गईं, गीतांजली-अहमदाबाद एक्सप्रेस डायवर्ट; रायपुर आने वाली चार ट्रेनें लेट
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.