ख़बर
11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, केस दर्ज
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के 11वीं के छात्र ने शुक्रवार को परिजनों के न रहने के बाद कमरे में पंखे के कुंडे से गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मौत को चुनने से पहले छात्र ने पंखे को खोलकर नीचे रखा फिर फंदा लगाया। मृतक की मां काम पर और पिता रसोई गैस का सिलेंडर लेने गए थे। पुलिस और फील्ड यूनिट ने पहुंच कर जांच की और परिजनों की तहरीर के बाद कार्यवाही करने की बात कही। सुंदर नगर निवासी सरवन कटियार सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। और किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा 17 वर्षीय सागर कक्षा 11 का छात्र था। वहीं बेटा परिवार के खर्च को देख पढ़ाई के साथ सचेंडी स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में रात्रि ड्यूटी में काम करता था।