Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 7
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Latest From Tech Buy Now
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    कमला हैरिस बनी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार,वर्चुअल रोल कॉल में भारी समर्थन के बाद हुआ एलान

    Akash TimesBy Akash Times03/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। वर्चुअल रोल कॉल में डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों से पर्याप्त वोट हासिल करने के बाद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई। अब उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा। गौरतलब है कि पांच नवंबर को अमेरिका में आम चुनाव होने हैं। इसके लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियां पूरी जोर-आजमाइश में लगी हैं।

    अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गर्व
    इस मौके पर उपराष्ट्रपति हैरिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गर्व है। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों के एक साथ आने के बारे में है, जो देश के प्यार से प्रेरित हैं, ताकि हम जो हैं उसमें से सर्वश्रेष्ठ के लिए लड़ सकें।

    अपनी उम्मीदवारी का एलान होने के बाद उन्होंने कहा कि हम अपने देश से प्यार करते हैं। हम अमेरिका के वादे पर विश्वास करते हैं और यह अभियान इसी बारे में है। बेशक, वर्चुअल वोटिंग अवधि समाप्त होने के बाद, मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। इस महीने के आखिर में हम एक पार्टी के रूप में एकजुट होकर शिकागो में इकट्ठा होंगे, जहां हमें इस ऐतिहासिक क्षण को एक साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

    ऐसा करने वाली पहली भारत व अफ्रीकी मूल की महिला बनी हैरिस
    राष्ट्रपति पद के टिकट पर शीर्ष पर पहुंचने वाली वह पहली भारत व अफ्रीकी मूल की महिला बन गई हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने वोटों की वर्चुअल रोल कॉल की समाप्ति के बाद कहा, मुझे यह पुष्टि करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने सभी डेलीगेट्स प्रतिनिधियों से बहुमत से अधिक वोट हासिल किए हैं और मतदान समाप्त होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार होंगी।
    अगले सप्ताह वर्चुअल वोटिंग अवधि समाप्त होने के बाद हैरिस आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार कर लेंगी। वह 22 अगस्त को शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इसे औपचारिक रूप से स्वीकार करेंगी। अगले कुछ दिनों में, वह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर सकती हैं।

    मां चेन्नई की तो पिता जमैका के
    बता दें कि कमाला हैरिस की मां श्यामला गोपालन जो कि भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के हैं, वे दोनों अमेरिका में आकर बस गए थे। कमला हैरिस की मां कैंसर पर शोध कर रही थीं और साल 2009 में उनकी मौत हो गई। कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले थे, जो स्टैमफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। कमला हैरिस के माता-पिता तभी अलग हो गए थे, जब कमला और उनकी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं।

    कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं। कमला हैरिस दो बार अटॉर्नी जनरल रहीं और फिर 2017 में वो सांसद बनीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। सीनेटर के तौर पर वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुखर रही हैं। हालांकि, विदेश नीति पर उन्होंने ट्रंप का समर्थन भी किया है। वहीं, अमेरिका के इतिहास में उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली महिला थीं। साथ ही वे देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleIAS अफसर पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, जज को धमकी देने का आरोप, मचा हड़कंप
    Next Article ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Demo
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.