Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 29
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    कोरबा: टाइल्सीकरण की आड़ में जनता के टैक्स का दुरुपयोग, सड़कों की बदहाली जारी

    Akash TimesBy Akash Times19/10/2024Updated:19/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। महानगरीय विकास की ओर अग्रसर हो रहे शहर में नगर निगम के अदूरदर्शी फैसले जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों की मरम्मत और विकास कार्यों को लेकर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की सोच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहाँ एक ओर शहर की सड़कों की स्थिति बारिश के कारण बेहद खराब हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर निगम ने टाइल्सीकरण के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया है।

     

    कोरबा की सड़कों की मरम्मत की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी, लेकिन इस मुद्दे को हल करने में नगर निगम नाकाम रहा। सड़कों की मरम्मत के नाम पर विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। अदालत में हुई फजीहत के बाद अब कहीं जाकर डामरपोती का काम शुरू किया गया है, पर यह मरम्मत काम चलाऊ से ज्यादा नहीं दिखता।

     

    वहीं दूसरी ओर, नगर निगम ने कुछ सड़कों के किनारे खाली जगहों पर टाइल्स बिछाने का काम शुरू कर दिया है। सवाल यह उठता है कि इन टाइल्स का औचित्य क्या है, जब सड़कों की हालत खराब है। शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ और नालियों के ऊपर टाइल्स और पेवर ब्लॉकिंग का काम किया गया है। लेकिन इन टाइल्स की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि टाइल्स बिछाने के बाद भी उन जगहों पर अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है।

    टाइल्सीकरण का काम पूरा होते ही फुटपाथों पर फिर से ठेले और गुमटियों का कब्जा हो गया है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचती। ऐसे में टाइल्स बिछाने का काम केवल दिखावे और धन के अपव्यय के सिवाय कुछ नहीं लगता। जनता के टैक्स के पैसों को इस तरह से बर्बाद करने पर नगर निगम की नीतियों और कामकाज पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं।

     

    शहर की जनता का कहना है कि जब सड़कों की हालत बदहाल है, तब टाइल्सीकरण जैसे कामों पर खर्च करना व्यर्थ है। प्राथमिकता सड़कों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की होनी चाहिए, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleCM के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी पर व्याख्याता निलम्बित, देखें आदेश
    Next Article भ्रस्टाचार को जांचने गए अधिकारी बिना जांच के मौके से निकले, शिकायतकर्ता का आरोप सभी मिले हुए
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.