ख़बर

KORBA NEWS: जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के जन्मदिन पर बटी खुशियां

कोरबा।जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल का जन्मदिन (13 जून) पर समर्थकों एवं कांग्रेस-युवा कांग्रेस एवं शुभचिंतकों, मित्रगणों ने कई कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां मनायी। विभिन्न जगहों मेंं कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी और स्वागत किया।
सीएचसी कटघोरा में मरीजों को फल वितरण

युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुघन पटेल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में मनाया गया। सबसे पहले यहां पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा परिसर में अजय जायसवाल का स्वागत किया, उसके बाद श्री जायसवाल के साथ सभी कार्यकर्ता अस्पताल के उन वार्डों में पहुंचे जहाँ मरीज भर्ती थे। सभी कार्यकर्ताओं के साथ अजय जायसवाल ने मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन खिलाया और फल वितरण किया और सभी के बीच केक काट कर जन्मदिन मनाया। इस शुभअवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान , कमलेश प्रजापति, प्रवीण सिंह राजपूत, छतकुमार श्रीवास, पुरातन दास, सदबीर निर्मलकर, सौरभ आदिले, हर्ष चौहान, राजेश्वर सोनवानी, नागेश राजपूत, योगेश यादव, ओमप्रकाश श्रीवास, शोएब मिर्जा, परदेशी, शंभू, अभिनय कुमार, राधेलाल, रामकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।
युवाओं ने किया रक्तदान

अजय जायसवाल के पास युवाओं की जबरदस्त टोली है और इन युवाओं में जोश भी है। अपने नेतृत्वकर्ता अजय जायसवाल के जन्मदिन को युवा कार्यकर्ताओं ने खास बना दिया और गेवरा बस्ती में वृहद रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। अजय जायसवाल ने पहले इन रक्तदाताओं का स्वागत किया। युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद अजय जायसवाल ने सभी साथियों का आभार जताया और कहा कि युवा ही समाज की दिशा और दशा बदलने में सक्षम हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को जूस पिलाया, फल खिलाया और हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सबका सम्मान किया। उसके बाद गेवरा बस्ती स्थित अजय जायसवाल के कार्यालय में सभी युवाओं ने केक काटा और जमकर खुशियां मनायी। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भंडारे का आयोजन

अजय जायसवाल के जन्मदिन पर समर्थकों ने जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया था। खिचड़ी एवं अन्य प्रसाद का भी वितरण किया गया और मिष्ठान तथा फल वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button