**दशहरा के पर्व पर कोरबा पुलिस ने की व्यापक तैयारी, डायवर्सन और पार्किंग मैप जारी**

कोरबा, 12 अक्टूबर 2024 – जिले में दशहरा पर्व के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा के नेतृत्व में पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। इस अवसर पर 300 से अधिक पुलिस बल, जिसमें राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, नगर सैनिक और वन कर्मी शामिल हैं, तैनात रहेंगे।
पुलिस ने एक विशेष मैप जारी किया है जिसमें बताया गया है कि बड़े वाहनों का सुबह 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक आना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, पार्किंग के लिए निम्नलिखित स्थल निर्धारित किए गए हैं:
1. ब्लूबर्ड स्कूल
2. कल्पतरू तिराहा
3. घंटाघर ओपन थियेटर
4. बुधवारी सर्कस मैदान
5. जैन चौक पार्किंग
6. आरामशीन रोड
7. मल्टी स्टोरी पार्किंग
छोटी गाड़ियों और बसों के लिए डायवर्सन मार्ग निम्नलिखित हैं:
1. बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुए बिलासपुर मार्ग
2. ईमलीडुग्गु रेलवे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग
3. गुरु घासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेलवे स्टेशन मार्ग
4. एस.सी.सी. पेट्रोल पंप से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग
5. कोसाबाडी चौक से
कोरबा पुलिस सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से दशहरा मनाने की अपील करती है। सभी प्रमुख दशहरा स्थलों पर पुलिस ड्यूटी तैनात रहेगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।




