ख़बर

नाबालिग के साथ दरिंदगी, तीन लोगों को बेचा गया, हिस्ट्रीशीटर का भी नाम आया सामने

आगरा: आगरा के कस्बा फतेहाबाद क्षेत्र की किशोरी धौलपुर और मुरैना में शारीरिक शोषण की शिकार हुई। उसे तीन लोगों को बेच दिया गया। किशोरी को उसकी सहेली, सहेली की मां, भाई और एक हिस्ट्रीशीटर ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर अगवा किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशोरी की सहेली और उसे खरीदने वाले तीन आरोपी अभी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि कस्बा क्षेत्र से किशोरी 27 मई को लापता हो गई थी। उसके भाई द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा सात जुलाई को किशोरी को रामनिवास निवासी मुरैना के कब्जे से बरामद किया गया था।

Related Articles

Back to top button