Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 5
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    CG में ऑनलाइन सट्टेबाजी का नया खेल : आईपीएल के बीच एप का नाम बदलकर सट्टेबाजों ने फिर शुरू की ऑनलाइन बेटिंग

    Akash TimesBy Akash Times05/05/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांकेर। आईपीएल मैच को शुरु हुए 40 दिन से अधिक हो चुके हैं. मैच शुरू होने के बाद से ही क्रिकेट पर सट्टे का बाजार भी मई की गर्मी से भी ज्यादा गर्म है. कांकेर शहर में स्वास्तिक बुक नाम से ऑनलाइन सट्टे का धंधा जोरों से चल ही रहा था. जिसकी खबर छपने के बाद अब ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन में बदलाव कर दिया गया है और BETONLY777.com नामक एप्लिकेशन लॉन्च कर सट्टेबाजी के जरिए रोजाना करोड़ों की रकम मैंचों पर लगाई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह सब कांकेर के एक चावल व्यापारी द्वारा किया जा रहा है जो पहले भी सट्टे के मामले में जेल जा चुका है. वह पुलिस की नाक के नीचे यह सब कर रहा है. लेकिन पुलिस के कान में अब तक जू तक नहीं रेंगी है. युवा अपने मेहनत की कमाई आईपीएल सट्टे में लूटा रहे है और पुलिस को अभी भी और सबूत का इंतजार है. BETONLY777.com बुक नाम से ऑनलाइन सट्टेबाजी का गोरख धंधा खुलेआम फल फूल रहा है.

    वहीं शहर में स्वास्तिक बुक नाम से ऑनलाइन सट्टा पहले चल रहा था. पुलिस उन तक पहुंच पाती उससे पहले नए-नए एप्लिकेशन बुक के जरिए सट्टेबाजी का खेल सामने आ रहे है. स्वास्तिक बुक के जरिए जिन लोगों ने इस खेल को शुरु किया है. उनका पता अभी तक नहीं चल पाया है और अब BETONLY777.com बुक नामक नया एप्लिकेशन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता अजय भासवानी ने भाजपा सरकार को ही आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सट्टे का कारोबार करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होगा तब तो बिना डर के ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहा है.

    इस मामले में एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने कहा कि वर्तमान में ऐसी शिकायत आई है कि BETONLY777 बुक के नाम से ऑनलाइन बेटिंग के लिए नंबर दिया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस गलत काम में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वो बेटिंग और जुआ-सट्टे के खिलाफ एक्शन शुरू करे. आईपीएल टूर्नामेंट शुरु हुए 40 दिनों से अधिक हो चुके हैं मैचों के शुरु होते ही सट्टेबाज भी अपने धंधे में जुट गए हैं. जिले में तेजी से एक बार फिर क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी का दौर शुरू हो चुका है. पिछले साल भी जिले में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले सटोरिए पकड़े गए थे. पुलिस के सख्ती के बावजूद भी सट्टेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस तंत्र ऑनलाइन सट्टा बाजार के ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई करती है.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleभिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 3 में लगी आग, लाखों को हुआ नुकसान…
    Next Article कश्मीर में आतंकी हमला, एयरफोर्स जवान शहीद:पुंछ में सुरक्षाबलों के वाहनों पर 4 आतंकियों ने फायरिंग की, जंगल में भागे; सर्च ऑपरेशन जारी
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.