Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 8
    Aakash TimesAakash Times
    खेल

    Paris Paralympics 2024: 5 दिन में 15 पदक, किस-किस एथलीट ने जीता मेडल? ये रही पूरी लिस्ट

    Akash TimesBy Akash Times03/09/2024Updated:03/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इन दिनों पेरिस पैरालंपिक 2024 की धूम है. भारतीय एथलीट्स ने इन गेम्स के 5वें दिन दमदार प्रदर्शन किया और एक ही दिन में 8 मेडल जीत लिए. 1 सितंबर तक देश के खाते में 7 मेडल थे, जो अब बढ़कर 15 हो गए हैं. पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब भारत ने 10 पदकों का आंकड़ा पार किया है. इस बार मेडल का टारगेट 25 प्लस रखा गया है, जो पूरा होता दिख रहा है. पिछले टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में 19 मेडल जीते थे.भारत ने इस बार

    भारत ने इस बार भारत अब तक कुल 15 मेडल जीत चुका है, जिसमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं. नीचे देखिए किसने-कौन सा मेडल जीता.

    1. अवनि लेखरा-  महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में 249.7 अंक के साथ गोल्ड जीता. उन्होंने टोक्यो में हुए इन गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
    2. नितेश कुमार- बैडमिंटन स्टार नितेश ने मेंस सिंग्लस बैडमिंटन एसएल3 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात दी.
    3. योगेश कथुनिया- इस भारतीय एथलीट ने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पर कब्जा किया. ये उनका लगातार दूसरे पैरालंपिक में सिल्वर मेडल है. उन्होंने 42.22 मीटर का थ्रो किया.
    4. मनीष नरवाल- पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 वर्ग में सिल्वर जीता. फाइनल में उन्होंने 234.9 का स्कोर किया.
    5. निषाद कुमार- मेंस की टी-47 कैटेगरी के हाई जंप इवेंट 2.04 मीटर जंप कर दूसरा स्थान लेकर सिल्वर जीता.
    6. प्रीति पाल- 200 मीटर विमेंस की टी-35 कैटेगरी में 30.01 सेकंड के पर्सनल बेस्ट टाइम के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता.
    7. मोना अग्रवाल- पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में  228.7 का स्कोर बनाया. तीसरे स्थान पर रहीं और बॉन्ज मेडल जीता.
    8. रुबीना फ्रांसिस- रुबीना ने विमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने 211.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहकर ये मेडल अपने नाम किया है.
    9. सुमित अंतिल- भारत के इस जैवलिन स्टार ने  F64 फाइनल में 70.59 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता. वो लगातार दूसरा गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर हैं.
    10. सुहास एल यतिराज- IAS और बैडमिंटन स्टार सुहास ने मेंस सिंगल्स एसएल4 कैटेगरी में देश के लिए सिल्वर दिलाया है. टोक्टो में हुए पिछले गेम्स में भी वो सिल्वर जीतने में सफल रहे थे.
    11. राकेश कुमार और शीतल देवी- इस भारतीय जोड़ी ने मिश्रित कंपाउंड ओपन तीरंदाजी स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता. इस जोड़ी ने इटली के एलोनोरा सार्टी और माटेओ बोनासिना के खिलाफ एक रोमांचक मैच में 156-155 के स्कोर से जीत हासिल की.
    12. नित्या श्री सिवन- महिला एकल बैडमिंटन SH6 वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता. उन्होंने इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को महज 23 मिनट में 21-14, 21-6 से मात दी.
    13. तुलसीमति मुरुगेसन- इस बैडमिंटन प्लेयर ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सिल्वर जीता है. उन्हें फाइनल में चीन की यांग क्यू जिया से 17-21, 10-21 से हार मिली. इसलिए खाते में ब्रॉन्ज आया.
    14. मनीषा रामदास- भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर मनीषा ने महिला एकल बैडमिंटन SU5 वर्ग में बॉन्ज मेडल जीता है.
    15. प्रीति पाल-  100 मीटर T-35 स्पर्धा के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं, लिहाजा उन्हें ब्रॉन्ज मिला. उन्होंने 14.21 सेकंड के पर्सनल बेस्ट समय के साथ मेडल अपने नाम किया है.
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleक्या कांग्रेस विनेश फोगाट को चुनाव में उतारेगी! पार्टी आज लेगी फैसला
    Next Article सपने में नजर आए चूहा, तो जाने किस ओर है इसका इशारा…
    Akash Times

    Related Posts

    ‘बल्ला है या हथौड़ा’, किसने ठोक दिया 124 मीटर लंबा छक्का? कुतुब मीनार से भी ऊंची गई बॉल, देखें

    19/09/2024

    Harsha Bhogle ने चुनी ऑल टाइम IPL XI, गेल-कोहली ओपनर, MS Dhoni कप्तान, लेकिन गायब हैं ये 2 बड़े नाम …

    31/08/2024

    कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान:

    01/07/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.