Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    पटना में गंगा नदी में पलटी, एक ही परिवार के 17 लोग डूबे, 13 को किया रेस्क्यू, 4 लोग लापता

    Akash TimesBy Akash Times16/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पटना I बिहार के पटना में नाव पलटने की घटना सामने आयी है. बाढ़ में गंगा स्नान के बाद नाव से पार करने के दौरान हादसा हो गया. जिसमें 17 लोगों के डूबने की खबर है. मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. 13 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 4 लापता हैं. पटना से एनडीएआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है. मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंच चुकी है.

    आपको बताते चलें कि आज गंगा दशहरा के मौक़े पर भारी संख्या में श्रद्धालु दूर दराज इलाके से स्नान करने आए हुए थे. यह हादसा बाढ़ के उमानाथ घाट का है. सूत्रों की मानें तो लोग नहाने के बाद नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे तभी नाव बीच में पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गई. जिससे सभी लोग डूब गए. घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गयी. फिल्हाल रेस्क्यू का काम चल रहा है, कितने लोग नाव पर सवार थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 20 से 25 लोग नाव में सवार थे जिसमें 10 से 11 लोग तैरकर बाहर निकले हैं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है और रेस्क्यू शुरू कर दिया है. हालांकि लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग सवार थे.

     

     

    “एक नाव पर लगभग 20-25 लोग सवार थे. जैसे ही नाव गंगा नदी में आगे बढ़ा नाव डूब गई. 10 से 11 लोग बाहर आ गए हैं. अन्य लोगों की तलाश जारी है. पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.” -चंदन कुमार स्थानीय

     

    लोगों का कहना है कि आज के दिन प्रशासन को नाव परिचालन पर रोक लगनी चाहिए थी. नाव में क्षमता से अधिक यात्री को बैठा कर गंगा दियारा पार ले जाया जा रहा था. 17 लोगों में 13 लोगों को बचाया गया है. 4 लोग अभी भी लापता हैं. अवधेश प्रसाद मां के श्राद्ध क्रम समाप्त होने के बाद बाढ़ स्नान करने गए थे. बाढ़ एसडीओ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं.

    “सभी नालंदा जिले के मालती गांव के रहने वाले एक ही परिवार के लोग हैं. 13 लोगों को स्थानीय नाविक ने बचा लिया लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं. रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.”

    • शुभम कुमार, एसडीओ, बाढ़
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबलौदाबाजार हिंसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भीम रेजिमेंट के संभागीय अध्यक्ष समेत आठ गिरफ्तार
    Next Article इंदौर लोकसभा की 11,75,092 मतो की ऐतिहासिक जीत ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हुई..
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.