ख़बर
RSS: संघ प्रचारकों के तबादले, कल हुई थी बैठक
यूपी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ Rashtriya Swayamsevak Sangh की लखनऊ में चल रही बैठक में गुरुवार को कई प्रचारकों के तबादले की घोषणा की गई। राजधानी के सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में संघ के सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की उपस्थिति में चल रही बैठक में गुरुवार कई प्रचारकों के केंद्र बदल दिए गए हैं। संघ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर का केंद्र सुल्तानपुर से हटाकर सेवा भारती कार्यालय काशी किया गया है। वह लंबे समय तक उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। पूर्वी यूपी क्षेत्र के सह क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज कुमार का केंद्र अयोध्या से हटाकर गोरखपुर किया गया है। वह इसके पहले काशी सह प्रांत प्रचारक रह चुके हैं।