Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, April 18
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    ये हैं सीएम नायब सिंह सैनी के 13 ‘रत्न’: 5 ओबीसी, जाट-ब्राह्मण, SC वर्ग से 2-2 और राजपूत-पंजाबी व वैश्य समाज से एक मंत्री बनें, जानें इनकी पूरी कुंडली

    Akash TimesBy Akash Times17/10/2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम  बन गए हैं। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा CM पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है। तो चलिए सीएम सैनी समेत सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली पर एक नजर डालते हैंः-

    नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव के रहने वाले नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की है। नायब सिंह का भाजपा के साथ सफर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में शुरू हुआ था। 2005 में उन्हें युवा मोर्चा अध्यक्ष पद सौंपा गया।

    2009 में सैनी ने नारायणगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ा, मगर कांग्रेस उम्मीदवार रामकिशन से हार गए। पहली हार के बाद ही उनका राजयोग शुरू हुआ। 2014 में उन्होंने फिर नारायणगढ़ हलके से चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के दो साल बाद पार्टी ने उन्हें राज्यमंत्री बनाया।

    भाजपा ने उन्हें 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। सैनी ने करीब तीन लाख वोटों से जीत हासिल की। विनम्रता और सौम्य छवि को देखते हुए पार्टी ने 2023 में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके छह महीने बाद ही भाजपा ने मनोहर लाल को हटाकर उन्हें सीएम नियुक्त किया। राजनीति में नायब सैनी के सफल होने के पीछे मनोहर लाल का अहम रोल रहा है। सैनी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।

    अंबाला कैंट से बीजेपी विधायक अनिल विज ने सीएम सैनी के बाद दूसरे नंबर पर शपथ ली। वह पंजाबी समुदाय से आते हैं। अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक हैं। वह इससे पहले भी राज्य सरकार में गृह और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। 70 के दशक में संघ से जुड़े विज पंजाबी बिरादरी से आते हैं और लगातार सातवीं बार विधायक बने हैं।

    अनिल विज के बाद किशन लाल पंवार ने मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा में बीजेपी के कद्दावर दलित नेता (अनुसूचित जाति) पवार इसराना विधानसभा सीट से छठी बार विधायक बने हैं। 2015 से 2019 तक भी वह हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। खट्टर सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री रह चुके हैं।

    राव नरबीर ओबीसी वर्ग से आते हैं। वह चौथे नंबर पर शपथ ली। राव नरबीर सिंह को भी नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। नरबीर सिंह चौथी बार विधायक चुने गए है (1987, 1996, 2014, 2024)। वर्धन यादव (कांग्रेस) को 60,705 वोटों से हराया। वह मनोहर सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। राव इंद्रजीत के विरोधी खेमे से आते हैं। बीजेपी इंद्रजीत को बैलेंस करने के लिए राव नरबीर का कद बढ़ा सकती है।

    पानीपत ग्रामीण सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए महिपाल ढांडा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। ढांडा जाट वर्ग से आते हैं। ढांडा ने सचिन कुंडू (कांग्रेस) को 50212 वोटों से हराया है। वह सैनी सरकार में मंत्री थे। ढांडा पहले भी राज्य सरकार में विकास एवं पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रह चुके हैं। लगातार तीन बार के विधायक हैं।

    विपुल गोयल ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। गोयल वैश्य बिरादरी से आते हैं। गोयल इस बार विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद से जीतकर आए हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस के लखन कुमार को 48,388 वोटों से हराया था। 2016 में पहली बार वह खट्टर सरकार में मंत्री बने थे। वैश्य समुदाय से आने वाले गोयल दो बार के विधायक हैं। 2019 में उन्हें टिकट नहीं मिला था।

    ब्राह्मण बिरादरी से आने वाले अरविंद शर्मा को सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 61 साल के शर्मा सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक बने हैं। वह चार बार सांसद भी रह चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। पेशे से डेंटल सर्जन शर्मा बीजेपी का प्रमुख चेहरा हैं।

    श्याम सिंह राणा राजपूत समुदाय से आते हैं। हरियाणा में बीजेपी का अहम राजपूत चेहरा श्याम सिंह राणा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। 2014 में वह बीजेपी से विधायक बने थे लेकिन 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। 2020 में उन्होंने किसान बिल पर बीजेपी छोड़ दी थी। यमुनानगर की रदौर सीट से विधायक श्याम सिंह इनेलो में रह चुके हैं।

    रणबीर गंगवा बरवाला सीट से बीजेपी विधायक हैं। वह विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। गंगवा OBC समुदाय से संबंध रखते हैं। पिछड़े तबके से आने वाले  रणबीर गंगवा 2014 में पहली बार नलवा सीट से विधायक बने थे। वह तीन बार के विधायक हैं। रणबीर गंगवा ने इस चुनाव में कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला को 26,942 वोटों से हराया था. इससे पहले गंगवा 2014 और 2019 में नलवा से विधानसभा जीते। रणबीर गंगवा 2010 से 2014 तक इनेलो से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

    कृष्ण कुमार बेदी SC समुदाय से संबंधित हैं। कृष्ण कुमार बेदी बीजेपी का प्रमुख दलित चेहरा हैं। मनोहर लाल खट्टर के पूर्व राजनीतिक सचिव रह चुके कृष्ण कुमार बेदी  2014 में पहली बार राज्यमंत्री बने थे। जींद जिले की नरवाना सीट से विधायक बने कृष्ण कुमार 2014 में शहबाद सीट से बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पॉलिटिकल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

    2009 से 2014 तक भिवानी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी श्रुति चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। श्रुति जाट समुदाय से आती हैं। श्रुति पूर्व CM बंसीलाल की पोती हैं। उन्होंने 2009 में भिवानी निर्वाचन क्षेत्र से सांसदी का चुनाव जीता था। 2009 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद चुनी गईं थीं।

    अहीर समुदाय से आने वाली आरती राव पहली बार मंत्री बनी हैं। आरती केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं। दूसरी महिला मंत्री के रूप में आरती सिंह राव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। आरती रावत पहली बार अटेली सीट से विधायक बनी हैंं।

    राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली है। राजेश ओबीसी समुदाय से हैं। राजेश नागर नागर तिगांव से विधायक चुनकर आए हैं। 2019 में भी तिगांव से जीत चुके हैं। फरीदाबाद की तिगांव सीट से बीजेपी विधायक राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राजेश नागर 37 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। 2024 में वह चुनाव हार गए थे लेकिन 2019 और 2024 में उन्होंने शानदार जीत हासिल की।

    हरियाणा की पलवल विधानभा सीट से चुनाव जीतकर आए गौरव गौतम को भी नायब सिंह सैनी कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है। गौरव गौतम ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 36 साल के गौरव सबसे युवा मंत्री हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री कृष्ण सिंह गुर्जर का करीबी माना जाता है। हरियाणा बीजेपी का युवा चेहरा गौरव पलवल सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने पलवल से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को शिकस्त दी थी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleBihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब का कहर! छपरा-सीवान में 26 की मौत, कई की हालत खराब
    Next Article रेलवे रिजर्वेशन का नियम बदला, अब 120 नहीं इतने दिन पहले शुरू होगी बुकिंग
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.