Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 13
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    TS सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन:सरगुजा में थोड़ी देर में अंतिम संस्कार; 6 माह से कैंसर से पीड़ित थीं

    Akash TimesBy Akash Times15/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। थोड़ी देर में इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया जाएगा। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है।

    इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था।

    इंदिरा सिंह की अंतिम संस्कार की तैयारी।
    इंदिरा सिंह की अंतिम संस्कार की तैयारी।

    इंदिरा सिंह के उपचार के लिए टीएस सिंहदेव लगातार उनके साथ रहे। विधानसभा चुनाव के बाद टीएस सिंहदेव कुछ ही समय अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ में दे सके।

    एयर एंबुलेंस से पहुंची थीं अंबिकापुर

    मुंबई के प्रमुख हॉस्पिटल से उन्हें 13 जून 2024 को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उन्हें टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में रखा गया था। शनिवार सुबह 8 बजे इंदिरा सिंह ने अंतिम सांसें लीं। उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे स्थानीय रानी तालाब, अंबिकापुर में किया जाएगा। इंदिरा देवी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग तपस्या पहुंचे हैं।

    तपस्या में निकाली गई अंतिम यात्रा में काफी लोग मौजूद रहे।
    तपस्या में निकाली गई अंतिम यात्रा में काफी लोग मौजूद रहे।

    दुख की घड़ी में परिवार के साथ- भूपेश बघेल

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा सिंह के निधन पर शोक जताया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है- सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना।

    हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी अंबिकापुर तपस्या पहुंचे हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Article570 करोड़ के कोल लेवी वसूली में 2 और गिरफ्तारी:EOW ने बिलासपुर और कोरबा के कारोबारी को पकड़ा; 20 जून तक मिली रिमांड
    Next Article बिलासपुर: police inspector transfer, तबादला सूची में 13 अफसरों के नाम
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.