Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash Times
    • Home
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash Times
    Home»ख़बर»बंगाल के नंदीग्राम में मतदान से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ता की मौत पर बवाल; सुरक्षा बलों को करना पड़ा लाठीचार्ज
    ख़बर

    बंगाल के नंदीग्राम में मतदान से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ता की मौत पर बवाल; सुरक्षा बलों को करना पड़ा लाठीचार्ज

    Akash TimesBy Akash Times23/05/2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों के टायर जला दिए। सड़कें जाम कर दीं और दुकानों के शटर गिरा दिए। इस बीच मामला इतना बिगड़ गया कि हालात काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सोनाचूरा गांव में भाजपा की 38 वर्षीय कार्यकर्ता रथिरानी अरी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुर्गों ने हत्या कर दी है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

     

    भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया कि पार्टी ने पहले नंदीग्राम में बंद का आह्वान किया था, लेकिन बाद में इस फैसले को वापस ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अरी की हत्या कर दी थी और कुछ लोगों को घायल कर दिया था।

    भाजपा के जिला महासचिव मेघनाद पॉल ने बताया कि अरी और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को कल रात एक स्थानीय मतदान केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन टीएमसी समर्थित अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अरी की हत्या कर दी गई और अन्य लोगों को घायल कर दिया गया। कथित तौर पर घायल हुए सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसे कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.