ख़बर

बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP ऑफिस के सामने लगाया सफेद ध्वज:उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार, 2 दमकल वाहन फूंके; आगजनी में कई दस्तावेज खाक

बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की।

इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। वहीं उपद्रवियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। मामले में अब तक पुलिस ने 150 लोगों को हिरासत में लिया है।

उपद्रवियों ने बलौदाबाजार में कलेक्टर कार्यालय के सामने ध्वजारोहण पोल पर सफेद ध्वज लगा दिया।
उपद्रवियों ने बलौदाबाजार में कलेक्टर कार्यालय के सामने ध्वजारोहण पोल पर सफेद ध्वज लगा दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्ठल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचे थे।
घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचे थे।

पहले तस्वीरों में देखिए उपद्रव…

कलेक्टर परिसर में आग लगाने से कई विभागों में रखे दस्तावेज जल गए। वहीं कई वाहनों को भी फूंक दिया गया है।
कलेक्टर परिसर में आग लगाने से कई विभागों में रखे दस्तावेज जल गए। वहीं कई वाहनों को भी फूंक दिया गया है।
दशहरा मैदान में प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर।
दशहरा मैदान में प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर।
पथराव के चलते कलेक्टर परिसर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने पलट दिया।
पथराव के चलते कलेक्टर परिसर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने पलट दिया।
कलेक्टर परिसर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।
कलेक्टर परिसर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।
फायर ब्रिगेड की ही गाड़ी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया
फायर ब्रिगेड की ही गाड़ी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया
कलेक्टर और SP ऑफिस का हाल, बवाल और आगजनी के बाद की तस्वीर
कलेक्टर और SP ऑफिस का हाल, बवाल और आगजनी के बाद की तस्वीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button