ख़बर

कोरबा: युवती ने सुनालिया पुल से लगाई नहर में छलांग, पुलिस और युवक ने की बचाने की कोशिश

कोरबा। पावर हाउस रोड स्थित सुनालिया पुल के पास अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने दौड़ते हुए नहर में छलांग लगा दी। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। एक युवक ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए नहर में छलांग लगाकर युवती को बचाने का प्रयास किया।

 

यही नहीं, सुनालिया चौक पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी युवती की जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। दोनों ने काफी देर तक पानी में युवती की खोजबीन की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुटी हुई है, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही युवती की पहचान और उसके इस कदम के पीछे की वजहों का पता लगाने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button