Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 22
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    मोदी के कंधे पर हाथ रखकर बाइडेन बोले-क्वाड बना रहेगा:UNSC में भारत की परमानेंट सीट का समर्थन किया; PM बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं

    Akash TimesBy Akash Times22/09/2024No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के पहले दिन शनिवार (21 सितंबर) को राष्ट्रपति बाइडेन के होमस्टेट डेलावेयर पहुंचे। यहां वे देर रात 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज और जापान के PM फूमियो किशिदा के साथ क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) समिट में शामिल हुए।

    बैठक के बाद क्वाड लीडर्स के फोटोशूट में बाइडेन से अमेरिकी चुनाव के बाद संगठन के अस्तित्व को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर बाइडेन ने PM मोदी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि क्वाड चुनाव के बाद भी बना रहेगा।

     

    इससे पहले डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन के हाई स्कूल में क्वाड समिट हुई। बैठक के दौरान PM मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। स्वतंत्र और समावेशी इंडो-पेसिफिक हमारी प्राथमिकता है। क्वाड साझेदारी और सहयोग के लिए है और यह संगठन लंबे समय तक बना रहेगा।

    इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने क्वाड सदस्यों संबोधित किया। उन्होंने कहा-

    वहीं बाइडेन ने बैठक में कहा, “हम लोकतांत्रिक देश हैं जो जानते हैं कि काम कैसे पूरा करना है। मैंने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही क्वाड को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए आप से संपर्क किया। आज 4 साल बाद हम रणनीतिक तौर पर पहले से कहीं अधिक एकजुट हैं।”

    इसके बाद बाइडेन ने क्वाड देशों के कोस्ट गार्ड के बीच सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब से क्वाड की तरफ से दी जाने वाली फैलोशिप में साउथ ईस्ट एशियाई देशों के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।

    क्वाड की बैठक के दौरान सभी सदस्यों देशों ने रूस-यूक्रेन जंग पर चिंता जताई।
    क्वाड की बैठक के दौरान सभी सदस्यों देशों ने रूस-यूक्रेन जंग पर चिंता जताई।
    डेलावेयर में PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से द्विपक्षीय बातचीत की।
    डेलावेयर में PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से द्विपक्षीय बातचीत की।

     

     समिट से पहले PM मोदी ने शनिवार रात राष्ट्रपति बाइडेन से डेलावेयर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। बाइडेन ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों के बीच करीब 1 घंटे द्विपक्षीय बैठक हुई। बाइडेन ने PM मोदी के यूक्रेन और पोलैंड दौरे की तारीफ की।

    इसके अलावा बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन किया। दोनों नेताओं के बीच ड्रोन डील पर भी बात हुई। बाइडेन ने भारत के साथ इस डील का स्वागत किया। भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया में है। इन ड्रोन की कीमत करीब 3 बिलियन डॉलर है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी के अमेरिका पहुंचने से चंद घंटे पहले व्हाइट हाउस ने खालिस्तान समर्थकों की मेजबानी की। अमेरिकी सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे सिख एक्टिविस्ट्स को दूसरे देशों के दमन से बचाएंगे

    डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन ने गले लगाकर PM मोदी का स्वागत किया।
    डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन ने गले लगाकर PM मोदी का स्वागत किया।
    बाइडेन ने PM मोदी को अपने घर का नजारा दिखाया।
    बाइडेन ने PM मोदी को अपने घर का नजारा दिखाया।
    भारत की तरफ से इस बातचीत में PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।
    भारत की तरफ से इस बातचीत में PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।

     इंडो-पैसेफिक में सर्विकल कैंसर के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेलावेयर में कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्वाड देशों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हर साल इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में 1.5 महिलाओं की मौत सर्विकल कैंसर से होती है। हम आगे इन्हें अब और नहीं होने देंगे।

    इसके बाद PM मोदी ने इंडो-पैसेफिक के देशों की मदद के लिए सर्विकल कैंसर की 4 करोड़ वैक्सीन मुफ्त देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चला रहा है। भारत ने सर्विकल कैंसर के लिए अपनी वैक्सीन भी बनाई है। भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को शेयर करने के लिए तैयार है।”

    इसके अलावा PM मोदी ने वन अर्थ वन हेल्थ का फॉर्मूला भी दिया। साथ ही उन्होंने 7.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सैंपलिंग किट, डिटेक्शन किट और वैक्सीन देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के बाद PM मोदी ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

    मोदी के स्वागत में एक बच्चे ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर ड्रॉइंग बनाई।
    मोदी के स्वागत में एक बच्चे ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर ड्रॉइंग बनाई।
    PM मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।
    PM मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

     क्वाड 2007 में बनाया गया एक सुरक्षा सहयोग संगठन है, जिसका मकसद हिंद और प्रशांत महासागर में शांति और सहयोग को बढ़ावा देना और चीन की विस्तारवादी नीतियों को काउंटर करना है। इस संगठन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

    क्वाड समिट इस साल भारत में होनी थी, पर अमेरिका की रिक्वेस्ट पर इसे होस्ट करने का मौका बाइडेन को दे दिया गया।

    PM मोदी न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे

    • ईस्ट और साउथ चाइना सी की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कोस्ट गार्ड और सैन्य जहाजों के खतरनाक इस्तेमाल की निंदा की गई। समुद्री सीमा से जुड़े विवादों को UNCLOS के नियमों के तहत निपटाने के लिए कहा गया है।
    • नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम की निंदा की गई। नॉर्थ कोरिया से अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करके, बातचीत की टेबल पर लौटने के लिए कहा गया है। कोरियाई प्रायद्वीप से परमाणु हथियारों को खत्म करने पर भी जोर दिया।
    • रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी चिंता जताई गई। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने की बात कही गई है।
    • सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की गई है। इसमें क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद, मुंबई के 26/11 हमले, पठानकोट आतंकी हमला और 9/11 के आतंकी हमलों का भी जिक्र किया गया।
    • UN में सुधारों को लेकर भी संयुक्त बयान में जोर दिया गया। सुधारों के जरिए UN को समावेशी और अधिक प्रभावशाली बनने पर प्रतिबद्धता जताई गई। UNSC में अफ्रीकी, एशियाई, लेटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों को शामिल करने की बात कही गई है।

    अमेरिका और जापान के अलावा PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड, स्पेस और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।

    क्वाड समिट की साइडलाइन में PM मोदी और जापान के PM फूमियो किशिदा ने द्विपक्षीय बैठक की।

    कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हर साल इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में 1.5 महिलाओं की मौत सर्विकल कैंसर से होती है। हम आगे इन्हें अब और नहीं होने देंगे।

    PM मोदी ने कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत क्वाड और GAVI की पहल के तहत इंडो-पेसिफिक क्षेत्र के देशों में मदद के लिए 4 करोड़ वैक्सी देगा। PM ने कहा कि ये 4 करोड़ वैक्सीन करोड़ों लोगों के जीवन में आशा की किरण बनकर आएंगी।

    भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चला रहा । भारत ने सर्विकल कैंसर के लिए अपनी वैक्सीन भी बनाई है। भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को शेयर करने के लिए तैयार है।

    इसके अलावा PM मोदी ने वन अर्थ वन हेल्थ का फॉर्मूला भी दिया। साथ ही PM मोदी ने 7.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सैंपलिंग किट, डिटेक्शन किट और वैक्सीन देने की घोषणा भी की।

    https://x.com/ANI/status/1837624220261790001?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1837624220261790001%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

    QUAD समिट में बोलते हुए PM मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हम सभी नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं।

    मोदी ने कहा कि स्वतंत्र और समावेशी इंडो-पेसिफिक हमारी प्राथमिकता है। साथ ही कहा कि क्वाड साझेदारी और सहयोग के लिए है।

     

    बाइडेन ने घोषणा करते हुए बताया कि क्वाड देशों के कोस्ट गार्ड के बीच सहयोग किया जाएगा। साथ ही क्वाड की तरफ से दी जाने वाली फैलोशिप में साउथ ईस्ट एशियाई देशों के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा

    PM मोदी QUAD समिट में हिस्सा लेने बाइडेन के स्कूल पहुंचे।

    भारत-अमेरिका के बीच 1 घंटे चली द्विपक्षीय बैठक

    भारत-अमेरिका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के आवास पर चल रही द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के बीच ये बैठक1 घंटे से ज्यादा समय तक चली।

    PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत में बाइडेन ने PM मोदी के यूक्रेन और पोलैंड दौरे की तारीफ की।

    इसके अलावा बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन किया।

    बाइडेन और मोदी के बीच ड्रोन डील पर भी बात हुई। बाइडेन ने भारत के साथ इस डील का स्वागत किया।

    भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया में है। इन ड्रोन की कीमत करीब 3 बिलियन डॉलर है।

    भारत की तरफ से इस बातचीत में PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।
    भारत की तरफ से इस बातचीत में PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।
    अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रपति बाइडेन के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, NSA जेक सुलिवन और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने हिस्सा लिया।
    अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रपति बाइडेन के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, NSA जेक सुलिवन और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने हिस्सा लिया।

    बाइडेन से उनके घर पर मिले PM मोदी

    PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने उनके विलमिंगटन स्थित ग्रीनविले आवास पर मिले। इस दौरान यहां दोनों नेताओं के बीच निजी भी बातचीत हुई।

    तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के घर की है, जहां PM मोदी के उनकी निजी बातचीत हुई।
    तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के घर की है, जहां PM मोदी के उनकी निजी बातचीत हुई।
    बाइडेन ने PM मोदी को अपने घर का नजारा दिखाया।
    बाइडेन ने PM मोदी को अपने घर का नजारा दिखाया।
    https://x.com/ANI/status/1837513957059510543?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1837513957059510543%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleइस्तीफे पर केजरीवाल बोले- लांछन के साथ नहीं जी सकता:ईमानदार लगूं तो वोट देना; भागवत से पूछा- मोदी के लिए 75 साल में रिटायरमेंट क्यों नहीं
    Next Article कानपुर में ट्रैक पर सिलेंडर, 57 दिन में 22वीं घटना:मुजफ्फरपुर में ट्रेन डिरेल; केंद्र रेल एक्ट बदलेगा, देशद्रोह का केस चलेगा
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.