Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    राधिका खेड़ा ने भेजा नोटिस, भूपेश-बैज को चैलेंज:रायपुर में कहा- मां की कंपनी को सरकार ने पेमेंट किया, सबूत दें तो छोड़ दूंगी राजनीति

    Akash TimesBy Akash Times11/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा नेता राधिका खेड़ा में उनकी मां की कंपनी को लेकर आरोपों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राधिका ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रवक्ता वंदना राजपूत को लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही बैज और पूर्व CM भूपेश बघेल को चैलेंज किया है।

    राधिका ने कहा, अगर भूपेश बघेल और बैज 48 घंटे में सबूत दें कि उनकी मां की कंपनी को सरकार ने पेमेंट किया तो वे राजनीति छोड़ देंगी। राधिका ने यह भी कहा कि अगर चैलेंज पूरा नहीं कर सके तो यही काम बघेल और बैज को भी करना होगा।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि, भूपेश शासन में उनकी मां की कंपनी ने सरकार के लिए कुछ विज्ञापन फिल्में बनाईं और लाभ कमाया। तब के कुछ पेंडिंग बिल थे। इस वजह से सरकार बदलने के बाद कांग्रेस नेताओं से उन्होंने विवाद किया और पार्टी छोड़ दी।

    राधिका ने कहा कि मेरी मां फिल्ममेकर हैं। उन्होंने यहां राम वन गमन पथ पर डॉक्यूमेंट्री शूट करने के लिए सरकार की प्रोटेक्टेड साइट पर शूटिंग की परमिशन मांगी थी। कोई पैसा नहीं मांगा गया। मैं ये मांग करती हूं कि बैज और उनके नेता सार्वजनिक रूप से मेरी मां से माफी मांगें।

    राधिका ने सवाल किया कि, कांग्रेस ने उन पर निराधार आरोप सिर्फ इसलिए लगाए कि क्योंकि, मैंने मेरे साथ जो हुआ वो बात दुनिया के सामने लाई और पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस मेरे चरित्र हनन के लिए झूठी अफवाहें फैला रही है।

    राधिका ने कहा कि, मैं देख रही हूं कि कांग्रेस पदाधिकारी लगातार झूठ फैला रहे हैं कि मेरी मां का कोई बिल छत्तीसगढ़ सरकार में अटका है, जिसके कारण मैंने भाजपा का दामन थामा। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरी मां ने छत्तीसगढ़ में एक भी रुपया का सरकारी काम नहीं किया है।

    राधिका ने कहा था, अगर मैं गलत थी तो पार्टी मुझे बाहर निकाल देती, लेकिन शिकायत करने के एक हफ्ते तक मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी।
    राधिका ने कहा था, अगर मैं गलत थी तो पार्टी मुझे बाहर निकाल देती, लेकिन शिकायत करने के एक हफ्ते तक मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी।

     

    दरअसल, 9 सितंबर को राधिका खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा था कि, कांग्रेस घर की महिला को तो न्याय नहीं दिला सकती है, अब छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। राधिका ने भूपेश बघेल को महिला विरोधी बता दिया था।

    इसी के जवाब में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा था, राधिका से कोई अभद्रता नहीं हुई थी। उन्हें अपनी मां की कम्पनी और चंदखुरी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बिल की चिंता थी, इसीलिए उन्होंने सारा षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाए।

    5 मई 2024 को राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वो कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं। अलग-अलग राजनीतिक मामलों में मीडिया में कौन बयान देगा इस बात पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और राधिका के बीच कहासुनी हो गई।

    राधिका ने दावा किया कि उनके साथ बुरा बर्ताव सुशील आनंद शुक्ला ने किया। शुक्ला पर कोई एक्शन नहीं लिए जाने से दुखी होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। बाद में शुक्ला की ओर से कहा गया था कि राधिका के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleSBI AGM बोले-बेटी की मौत की हो CID जांच:कहा-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली; रायपुर में OSD की पत्नी ने कार से मारी थी टक्कर
    Next Article छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमिश्नर बने शराब कोचिया:सप्ताहभर घूमकर की नकली शराब की डील, पकड़ी 60 पेटी ‘गोवा’; मोतीलाल साहू चला रहा था धंधा
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.