Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    SBI AGM बोले-बेटी की मौत की हो CID जांच:कहा-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली; रायपुर में OSD की पत्नी ने कार से मारी थी टक्कर

    Akash TimesBy Akash Times11/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर में के  आभास सतपथी ने बेटी की मौत की जांच CID से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी की राजनीतिक पहुंच हैं। ऐसे में संदेह है कि इस मामले में उन्हें उचित न्याय नहीं मिलेगा। इसलिए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    दरअसल,  की बेटी श्रेष्ठा सत्यपथी (21) की 1 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। स्कूटी सवार श्रेष्ठा को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी की पत्नी ने कार से टक्कर मार दी थी। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी शिखा अग्रवाल ने कार खम्हारडीह थाने में ले जाकर खड़ी कर दी।

    आभास सतपथी ने कहा कि इस मामले की शुरुआती जांच में किस तरह की कार्रवाई हुई है। इस बात कि उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच की है? पुलिस जांच में क्या नए फैक्ट सामने आए है? ये सब साफ होना चाहिए।

    परिजनों ने आगे कहा कि इस मामले को करीब 40 दिन बीत गए हैं। अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें शंका है कि कहीं जांच को प्रभावित करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। जो आरोपी है उसकी राजनीतिक पहुंच के कारण उन्हें ऐसा शक है। उन्होंने केस की जांच में तेजी लाने की बात की है।

    एक्सीडेंट के बाद SUV का चालक मौके से भाग गया। लेकिन पुलिस को SUV मिल गई है।
    एक्सीडेंट के बाद SUV का चालक मौके से भाग गया। लेकिन पुलिस को SUV मिल गई है।

     

    पुलिस के मुताबिक, 21 साल की श्रेष्ठा सत्यपथी अमलतास सोसाइटी की रहने वाली थी। वह स्कूटी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर से VIP रोड होते हुए तेलीबांधा चौक की ओर जा रही थी। तभी सर्विस रोड पर सामने से आ रही SUV हेक्टर से भिड़ंत हो गई।

    SUV गाड़ी को शिखा अग्रवाल नाम की महिला चला रही थी। एक्सीडेंट में श्रेष्ठा के सिर और नाक पर गंभीर चोट आई थी। वो पिता के लिए दवाई लेने जा रही थी। हादसे के बाद श्रेष्ठा स्कूटी से नीचे गिर गई। जिससे उसकी नाक और सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

    श्रेष्ठा के पिता अवेश सत्यपथी SBI बैंक में AGM के पद पर है।
    श्रेष्ठा के पिता अवेश सत्यपथी SBI बैंक में AGM के पद पर है।

     

    एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से भाग गई। वहां से गुजर रहे एक युवक-युवती ने श्रेष्ठा को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। जिस वजह से उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

    जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद SUV चालक शिखा अग्रवाल ने कुछ देर बाद गाड़ी को खम्हारडीह थाने में जाकर खड़ी कर दी थी। जिस वजह से  के नए कानून के हिसाब से हिट एंड रन का केस नहीं बना। जिससे आरोपी को थाने से जमानत मिल गई।

    इस मामले की आरोपी शिखा अग्रवाल, राज्य सेवा के अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल की पत्नी है। तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में वन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी हैं। हादसे के दौरान शिखा अग्रवाल खुद कार चला रही थी।

    इसमें एक बात यह भी सामने आई थी कि घटना के 10 दिन पहले ही कार को रॉन्ग साइड चलाने की वजह से चालान भी हुआ था।

    राजधानी रायपुर में एसयूवी और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एसबीआई के की बेटी की मौत हो गई। लड़की के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई थी। बताया जा रहा है कि वो पिता के लिए दवाई लेने जा रही थी। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में 465 नगर सैनिकों की होगी भर्ती:21 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा फिजिकल टेस्ट
    Next Article राधिका खेड़ा ने भेजा नोटिस, भूपेश-बैज को चैलेंज:रायपुर में कहा- मां की कंपनी को सरकार ने पेमेंट किया, सबूत दें तो छोड़ दूंगी राजनीति
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.