Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 14
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    कैंडिडेट लिस्ट के बाद BJP में हड़कंपः मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने भी दिया इस्तीफा, अबतक 5 दिग्गज नेता छोड़ चुके हैं पार्टी, कई और लाइन में –

    Akash TimesBy Akash Times05/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
     हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली कैंडिडेट लिस्ट  जारी होने के साथ ही पार्टी के अंदर हड़कंप मच गया है। सूची जारी होने के 16 घंटे के अंदर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला  समेत 5 दिग्गज नेता पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। वहीं यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई और नेता पार्टी छोड़ने की लाइन में नजर आ रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन तो रोते हुए कार्यकर्त्ताओं के साथ बात की। उन्होंने पार्टी को टिकट बदलने की चेतावनी भी दी।

    रणजीत सिंह चौटाला ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा टिकट न देने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने नायब सिंह सैनी की कैबिनेट से इस्तीफा देकर घोषणा की कि वह रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

    इससे पहले टिकट न मिलने से नाराज फतेहाबाद के रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला लेते हुए रिजाइन कर दिया था।इससे पहले बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता शमशेर गिल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी और सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उकलाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के गलत आवंटन के विरोध में यह कदम उठाया था। गिल का कहना है कि इस टिकट आवंटन से न केवल पार्टी को उकलाना बल्कि पूरे हरियाणा में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

    इधर बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब तक कई बड़े इस्तीफे हो चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ टिकट न मिलने से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और उम्मीदवार निखिल मदान के खिलाफ नारेबाजी की गई। कविता जैन ने रोते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बात की और पार्टी से टिकट बदलने की मांग की। उन्होंने 8 सितंबर को दोबारा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। वहीं, रानिया सीट से रणजीत सिंह चौटाला की बजाय शीशपाल कंबोज को टिकट दिया गया है। टिकट कटने के बाद रणजीत सिंह चौटाला ने भी सिरसा में अपने आवास पर प्रेस वार्ता बुलाई है। बता दें किने अपनी पहली सूची में वर्तमान सीटों पर मौजूद नौ विधायकों को जगह नहीं दी है। इसमें रणजीत सिंह चौटाला का नाम भी शामिल था। टिकट न मिलने से नाराज चौटाला ने पार्टी से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान गंभीर
    Next Article कोलकाता रेप-मर्डर केस में पीड़िता के पिता का सनसनीखेज खुलासा, बोले- मुंह बद रखने के लिए पुलिस ने दिया था बड़ा ऑफर-
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.