Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, April 18
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    कोलकाता रेप-मर्डर केस, जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी:गवर्नर बोले- ममता लेडी मैकबेथ, सोशल बॉयकॉट करूंगा; CBI ने आरोपी संजय के दांतों के निशान लिए

    Akash TimesBy Akash Times13/09/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर के खिलाफ जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन जारी है। 12 सितंबर को तीसरी बार ममता सरकार और डॉक्टरों के बीच चर्चा नहीं हो सकी।

    CM ममता ने सचिवालय नबन्ना में दो घंटे इंतजार किया, लेकिन डॉक्टर मीटिंग के लाइव टेलीकास्ट की मांग पर अड़े रहे। तीसरी कोशिश नाकाम होने पर ममता ने इस्तीफे की पेशकश की।

    हालांकि जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें सरकार के साथ बातचीत न हो पाने का दुख है। लेकिन उन्हें ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं चाहिए। वे अब भी बातचीत के लिए तैयार हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम के बाद बंगाल गवर्नर आनंद बोस ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि ममता, बंगाल की लेडी मैकबैथ हैं। वे हर मोर्चे पर फेल रही हैं, इसलिए उनका सोशल बॉयकॉट करूंगा।

     CBI ने गुरुवार (12 सितंबर) को मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान लिए। रॉय के दांतों के निशान रेप-मर्डर केस में सबूत के तौर पर बेहद अहम हैं। सूत्रों के मुताबिक ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी पर काटने के निशान थे।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इसका जिक्र था। CBI संजय के दांतों के निशान से उन निशानों को टैली करना चाहती है।

    स्वास्थ्य भवन पर तीन दिन से धरने में शामिल एक जूनियर डॉक्टर की तबियत बिगड़ गई, बाद में उसे हॉस्पिटल भेजा गया।
    स्वास्थ्य भवन पर तीन दिन से धरने में शामिल एक जूनियर डॉक्टर की तबियत बिगड़ गई, बाद में उसे हॉस्पिटल भेजा गया।
    जूनियर डॉक्टर्स ने सड़कों पर पेंट से नारे लिखे हैं- त्योहार नहीं, पहले न्याय
    जूनियर डॉक्टर्स ने सड़कों पर पेंट से नारे लिखे हैं- त्योहार नहीं, पहले न्याय
    डॉक्टरों ने धरना स्थल पर एक दिमाग का स्ट्रक्चर लगाया। साथ में लिखा- दिमाग न्याय के लिए, उसके खिलाफ नहीं
    डॉक्टरों ने धरना स्थल पर एक दिमाग का स्ट्रक्चर लगाया। साथ में लिखा- दिमाग न्याय के लिए, उसके खिलाफ नहीं

     ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बंगाल समाज के लिए एकजुटता दिखाते हुए मैं संकल्प लेता हूं कि मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा। इसका मतलब है कि मैं उनके साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा। र न ही किसी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लूंगा जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हों। राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी।

    राज्यपाल ने यह भी कहा- ममता राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही हैं। यह विडंबना है कि पश्चिम बंगाल की लेडी मैकबेथ हुगली के पानी को अपने पास रखती हैं, लेकिन दागी हाथों को साफ नहीं कर सकती हैं। गृह मंत्री भी मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री सुरक्षा करने के बजाय विरोध कर रही हैं।

    इधर, पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पिछले 33 दिन से प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स को TMC सांसद में अनफिट बताय। सांसद कल्याण बनर्जी ने जूनियर डॉक्टर्स की आलोचना की। उन्हें अमानवीय और डॉक्टर बनने के अयोग्य बताया। साथ ही राज्य सरकार से कहा कि प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स को फाइनल एग्जाम में बैठने की परमिशन न दी जाए।

    जो डॉक्टर पिछले एक महीने से लाखों मरीजों की जान जोखिम में डालकर आंदोलन कर रहे हैं, वे डॉक्टर बनने के लायक नहीं हैं। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि ये डॉक्टर इतना अमानवीय व्यवहार कैसे कर रहे हैं।

     प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर से चर्चा न हो पाने के बाद ममता ने इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर का मामला कोर्ट में है, ऐसे में हम इस मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत नहीं दे सकते थे। हमने इस बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की तैयारी की थी, अगर डॉक्टर्स चाहते तो हम सुप्रीम कोर्ट की इजाजत लेकर उनसे यह रिकॉर्डिंग शेयर कर देते।

    नबन्ना सेक्रेट्रिएट के मीटिंग रूम में जूनियर डॉक्टर्स का इंतजार करतीं ममता बनर्जी।
    नबन्ना सेक्रेट्रिएट के मीटिंग रूम में जूनियर डॉक्टर्स का इंतजार करतीं ममता बनर्जी।

    हालांकि ममता की इस बात पर भारतीय जनता पार्टी की रूपा गांगुली ने CM से आज इस्तीफा देने की अपील की है। गांगुली ने कहा कि दिन की शुरुआत अच्छी खबर से करें। कम से कम स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दें।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहिंडनबर्ग का आरोप-स्विस बैंकों में अडाणी के ₹2600 करोड़ फ्रीज:अडाणी ग्रुप बोला- सारे दावे झूठे, यह हमारी मार्केट वैल्यू गिराने की कोशिश
    Next Article बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट…
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.