Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे अंधड़-बारिश की चेतावनी:रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

    Akash TimesBy Akash Times05/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

    रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चलेगी। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म मुंगेली जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.8 डिग्री रहा।

    छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।
    छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

    जल्द पहुंचेगा मानसून

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। यानी मानसून आने तक गर्मी से राहत रहेगी। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू भी हो गई है। 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

    यहां हुई बारिश

    पिछले 24 घंटे के दौरान सूरजपुर जिले के भैयाथान में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई। पाली, तमनार में 20 और कोटा में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सरगुजा के उदयपुर, कुनकुरी, जशपुर नगर, लखनपुर, बिलासपुर के पेंड्रा, मरवाही में भी हल्की बारिश हुई। प्रमुख शहरों में अंबिकापुर में 8 और पेंड्रारोड में तीन मिमी बारिश हुई।

    ऐसा रहा मौसम

    मंगलवार को रायपुर में बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज हवा और बादलों के कारण तापमान काफी गिर गया। लेकिन सुबह के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान किया लेकिन रात को मौसम ठंडा रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। सुबह हवा में नमी 56 फीसदी थी, जो शाम तक 32 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई।

    दिन के तापमान में गिरावट

    मंगलवार को रायपुर के अलावा बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। सभी जगहों पर पारा 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मुंगेली में 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान भी अब कम हो गया है। बारिश के बाद अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया।

    बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री रहा । दुर्ग में तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में तापमान 39 डिग्री पहुंच गया सभी जगह पारा सामान्य से कम रहा।

    5 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं

    मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी, और तेज धूप और गर्मी से ज्यादा राहत मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ की आत्महत्या
    Next Article चुनाव हारने के बाद बिगड़ी कवासी लखमा की तबीयत:कोंटा में रात में हुई उल्टियां और सुबह सीने में दर्द; डॉक्टरों की टीम पहुंची घर
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.