Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 15
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    छत्तीसगढ़ में हार के बाद युवा कांग्रेस करेगी बड़ा बदलाव:लोकसभा चुनाव में सक्रियता-निष्क्रियता की होगी समीक्षा, आकाश शर्मा बोले- प्रत्याशियों की भी लेंगे राय

    Akash TimesBy Akash Times07/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस भी बड़े बदलाव करने वाली है। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद पदाधिकारियों की चुनाव में सक्रियता और निष्क्रियता को देखते हुए उनके पद घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं।

    दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें कई बड़े पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

    युवा कांग्रेस।
    युवा कांग्रेस।

    विधानसभावार होगी समीक्षा

    युवा कांग्रेस विधानसभावार पदाधिकारियों के किए गए कामों की समीक्षा करेगी। पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कितना काम किया, अपने-अपने क्षेत्र में उन्हें क्या-क्या किया है। इस पर विस्तृत चर्चा होगी। क्षेत्र के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में किस तरह काम किया और पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियों पर कितना काम हुआ सभी विषयों पर चर्चा होगी।

    प्रत्याशियों से भी राय शुमारी

    युवा कांग्रेस प्रदेश के सभी 11 कांग्रेस प्रत्याशियों से चर्चा करेगी। ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कैसा काम किया। प्रत्याशियों को कितना सहयोग किया। इसकी जानकारी ली जाएगी। प्रत्याशियों से राय शुमारी करने के बाद ही समीक्षा बैठक रखने की संभावना है।

    युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा।
    युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा।

    जिला अध्यक्षों के काम का भी होगा रिव्यू

    युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि, सभी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा होगी। प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के काम का रिव्यू किया जाएगा। जो भी पदाधिकारी चुनाव में निष्क्रिय रहे, उन पर समीक्षा बैठक के बाद कार्यवाही की जाएगी।

    MP में एक दिन पहले कार्यकारणी की गई भंग

    एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम को देखते हुए युवा कांग्रेस ने विधानसभा इकाइयों के सभी अध्यक्ष और कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने युवा कांग्रेस के सभी 230 विधानसभा अध्यक्षों को उनकी कार्यकारिणी सहित भंग कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Article*IAS नीलेश श्रीरसागर बनाए गए कांकेर के कलेक्टर,* तीन आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग, *देखिए आदेश*
    Next Article मोदी NDA के नेता चुने गए, नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया:PM बोले- NDA मतलब न्यू, डेवलप, एस्पिरेशनल इंडिया; मेरा एक ही मिशन- भारत माता
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.