Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Sunday, April 19
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव नवंबर में कराना असंभव, जानिए वजह जिस कारण फंस रहा पेंच

    Akash TimesBy Akash Times17/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (17 सितंबर 2024)  पद से इस्तीफा देंगे. उन्होंने 2 दिन पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि अब वह  की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें जीत दिलाएगी.आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया है. वो अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी.

    साथ ही चुनाव आयोग से मांग की थी कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएं. हालांकि, केजरीवाल की इस मांग पर अमल करना काफी मुश्किल है. इसके पीछे कई कारण हैं, लेकिन एक मुख्य वजह सबसे महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं क्या है वो कारण.

    फिलहाल दिल्ली का इलेक्टोरल रोल (मतदाता सूची) तैयार नहीं है और इसे तैयार होने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के इलेक्टोरल रोल की प्रक्रिया 25 जून से शुरू की थी, जिसका फाइनल डेटा 20 अगस्त को प्रकाशित किया गया था. इलेक्टोरल रोल तैयार होने के बाद ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी. सूत्रों के अनुसार, पूरे देश में इलेक्टोरल रोल को अपडेट करने की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हुई है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. 19 से 28 अक्टूबर के बीच इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट रोल तैयार होगा और इसे 29 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद 28 नवंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज की जाएंगी, और 24 दिसंबर तक इन दावे-आपत्तियों का निपटारा होगा. इसके बाद 6 जनवरी 2025 तक फाइनल इलेक्टोरल रोल प्रकाशित किया जाएगा. यानी इलेक्टोरल रोल तैयार करने में तीन महीने लगेंगे. यही वजह है कि नवंबर में चुनाव कराना मुश्किल है.

    दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है. जनप्रतिनिधि कानून की धारा 15 के तहत, किसी राज्य की विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से 6 महीने पहले तक चुनाव आयोग वहां चुनाव कराने की घोषणा कर सकता है. हालांकि, इसमें समस्या यह है कि यह घोषणा तभी की जा सकती है जब राज्य की विधानसभा भंग हो. फिलहाल दिल्ली की विधानसभा भंग नहीं हुई है. जल्द चुनाव के लिए दिल्ली सरकार को विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी होगी. इसके बाद उपराज्यपाल विधानसभा भंग करेंगे, लेकिन जिस तरह के मतभेद दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच देखने को मिले हैं, इससे संभावना कम है कि उपराज्यपाल विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी देंगे.

    दिल्ली में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से 5 महीने पहले चुनाव क्यों कराए जाएं, इसको लेकर दिल्ली सरकार को चुनाव आयोग के पास एक ठोस कारण प्रस्तुत करना होगा. यदि कारण पर्याप्त रूप से मजबूत हुआ, तो ही चुनाव आयोग इस पर विचार कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, अब हाईकोर्ट में होगी हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई
    Next Article दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर आतिशी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘आज खुशी से ज्यादा दुख
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.