Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, May 25
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    दिल्ली-MCD वार्ड समिति चुनाव में 7 जोन के नतीजे घोषित:AAP ने 4 और BJP ने 3 पर जीत दर्ज की

    Akash TimesBy Akash Times04/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    19 महीने की देरी के बाद, बुधवार (4 सितंबर) को दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड समितियों के चुनाव हो रहे हैं। अभी तक 7 जोन के नतीजे आ चुके हैं जिनमें से 4 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और तीन पर BJP के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। AAP ने 2 जोन में निर्विरोध जीत दर्ज हैं। वहीं BJP ने केशवपुरम MCD जोन में निर्विरोध जीत हासिल की और नजफगढ़ और शाहदरा साउथ जोन में बहुमत हासिल किया।

    दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर MCD के आयुक्त अश्वनी कुमार ने सभी वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए। उन्होंने MCD के सभी जोन के उपायुक्तों को पीठासीन अधिकारी बनाया है।

    इससे पहले मेयर शैली ओबराय ने वार्ड समितियों के चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था। इस बीच केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार दे दिया।

    दरअसल, चुनाव कराने के लिए 30 अगस्त को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया खत्म हुई थी। MCD कमिश्नर अश्वनी कुमार ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के लिए फाइल भेजी थी, लेकिन मेयर शैली ओबेरॉय ने नियुक्ति करने से इनकार कर दिया था

    MCD ने 3 सितंबर की देर रात चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इसमें कहा था कि मेयर ने पीठासीन अधिकारियों को नामित नहीं किया। ऐसे में नगर निकाय की लोकतांत्रिक भावना को बनाए रखने के लिए उपराज्यपाल ने निर्देश पर तय समय में चुनाव होंगे।

    MCD कमिश्नर अश्वनी कुमार ने 3 सितंबर की देर रात आदेश जारी किया।

    MCD कमिश्नर अश्वनी कुमार ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के लिए मेयर शैली ओबरॉय के पास फाइल भेजी थी। उन्होंने नियुक्ति से इनकार कर दिया था। साथ ही कहा था कि उनकी अंतरात्मा अलोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की इजाजत नहीं देती है। लिहाजा पार्षदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय देने के बजाय उन्हें कम से कम एक सप्ताह का समय देने के लिए चुनावी प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाए।

    इसके बाद कमिश्नर ने पूरे प्रकरण की जानकारी उपराज्यपाल वीके सक्सेना को दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के संज्ञान में लाए। गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त के लिए अधिकार देने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद LG ने 3 सितंबर की देर रात पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए।

    MCD ने वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को कराने के लिए गत 28 अगस्त को अधिसूचना जारी की थी। 30 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा करने का समय तय किया। लेकिन मेयर और  के चार पार्षदों ने 29 अगस्त को वार्ड समितियों के चुनाव प्रक्रिया का समय बढ़ाने की मांग की। इतना ही नहीं इसी दिनके एक पार्षद ने चुनावी प्रक्रियाआगे बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने 30 अगस्त को सुनवाई करते हुए पार्षद की मांग को ठुकरा दिया।

     

    गृह मंत्रालय के अपर सचिव आशुतोष अग्निहोत्री ने अधिसूचना जारी की है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) की शक्तियां बढ़ा दी हैं। अब एलजी राजधानी में ऑथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय का गठन कर सकेंगे। इसके अलावा वे इन सभी बॉडीज में मेंबर्स की नियुक्ति भी कर सकेंगे। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने मंगलवार की देर रात नोटिफिकेशन जारी करके दी है। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 के तहत लिया गया है।

    इससे पहले यह अधिकार दिल्ली सरकार के पास थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने उपराज्यपाल को संसद की ओर से दिल्ली के लिए बनाए गए कानूनों के तहत अहम फैसला लिया है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमंच पर ढेबर-CM आमने-सामने…बजी सीटियां:महापौर बोले- आप विष्णु अवतार, समाज की मांगें पूरी करें,साय ने कहा- अफसोस आपकी सरकार ने कुछ नहीं किया
    Next Article छत्तीसगढ़ में CBI अधिकारी बनकर 1 करोड़ की ठगी:घोटाले की जांच का हवाला देकर NRI के पिता से धोखाधड़ी, RTGS के जरिए ट्रांसफर
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.