Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पुल निर्माण में भ्रष्टाचार : सालभर में टूट गया करोड़ों की लागत से बना पुल, जिला मुख्यालय से टूटा गांवों और पुलिस कैंप का संपर्क

    Akash TimesBy Akash Times11/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मूसलाधार बारिश से मानपुर विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित गट्टेगहन गांव स्थित नदी में सालभर पहले पीएमजीएसवाय के तहत बना पुल टूटकर जमींदोज हो गया. करोड़ों की लागत से बने पुल के टूटने से महाराष्ट्र के मुहाने पर बसे ग्राम संबलपुर समेत ग्राम बुकामरका व सुड़ियाल का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. वहीं महाराष्ट्र सीमा पर संबलपुर गांव में मौजूद पुलिस कैंप का भी मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. टूट चुके यह पुल निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की कहानी खुद बयान कर रहा है. वहीं इसे लेकर निर्माण ठेकेदार व जिम्मेदार विभागीय अफसरों पर अब तक कोई कार्रवाई न होना जिम्मेदार उच्च अधिकारियों की उदासीनता को दर्शा रहा है.

    बता दें कि नदी का जलस्तर बढ़ने और पुल टूटने से उक्त तीनों गांव के ग्रामीण आदिवासी, कैंप में तैनात केंद्रीय अर्ध सैनिक बल ITBP व जिला बल के सुरक्षा जवान चारों ओर से पानी से घिर गए हैं. गांव टापू में तब्दील हो गई है. जरूरतमंद ग्रामीण टूटे हुए पुल अथवा नदी में जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर हो गए हैं. महाराष्ट्र से नक्सलियों की घुसपैठ रोकने और इलाके में शांति बहाली के लिए संबलपुर गांव में कैंप स्थापित कर नक्सल मोर्चे पर तैनात आईटीबीपी व डीएफ के जवानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा. इन जवानों का भी सड़क के जरिए मुख्यालय से संपर्क कट गया है.गौरतलब है कि कोराचा से पहाड़ के ऊपर मौजूद बुकमरका गांव तक करोड़ों की लागत से सालभर पहले सड़क और पुल निर्माण हुआ था. इलाका नक्सलियों का गढ़ होने और पूर्व में हुई नक्सल वारदातों के मद्देनजर पुलिस जवानों ने बीहड़ों के बीच लालखौफ के साए में अपनी जान हथेली पर रखकर निर्माण को सुरक्षा दी थी, ताकि महाराष्ट्र की सीमा में माओवादियों के गढ़ तक शासन-प्रशासन की पहुंच बन सके. इलाके के आदिवासी बाशिंदे भी सड़क के जरिए शासन-प्रशासन की मुख्य धारा से जुड़ सके. विडंबना ही कहें कि पुलिस की सुरक्षा में हुए निर्माण में भी निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक करिंदों ने जमकर भ्रष्टाचार किया. लिहाजा गुणवत्ताविहीन निर्माण के चलते यह पुल टूटकर जमींदोज हो गया. इसके चलते निर्माण को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा जवान ही अपने मुख्यालय से कट गए. वहीं ग्रामीण गांवों में ही कैद होकर रह रहे.

    यह भी बता दें कि बीते डेढ़ माह के भीतर उक्त पुल दो बार टूट गया है. माहभर पहले ही इसी पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी के बहाव को न झेल सका और टूट गया. तब निर्माण एजेंसी ने पुल के टूटे हुए हिस्से में रेत भरी बोरियां डालकर संधारण की खानापूर्ति की थी. बमुश्किल उक्त क्षतिग्रस्त पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही थी. अब उक्त पुल दूसरी बार टूट कर पूरी तरह से जमीदोज हो गया. अब वाहन तो दूर पुल पैदल पार करने लायक भी नहीं बचा. टूट चुके यह पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की कहानी खुद बयान कर रहा है. वहीं इसे लेकर निर्माण ठेकेदार व जिम्मेदार विभागीय अफसरों पर अब तक कोई कार्रवाई न होना जिम्मेदार उच्च अधिकारियों की उदासीनता को दर्शा रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleACB की भ्रष्ट अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के लालच में रंगे हाथों पकड़े गए उप संचालक और सहायक संपरीक्षक
    Next Article मोर आवास, मोर अधिकार : प्रदेश के साढ़े पांच लाख हितग्राहियों को 15 सितंबर को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त…
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.