Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    बिलासपुर में एसीबी टीम की दबिश पर रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाए, जल संसाधन विभाग के AE टी. आर मेश्राम से रिश्वत के 50 हजार रुपए बरामद हुए

    Akash TimesBy Akash Times18/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक संतोष देवांगन ने प्रार्थी से जमीन के काम के एवज में एक लाख रुपए मांगे थे, जिसे आज लेकर उसने तहसील कार्यालय में प्रार्थी को बुलाया था। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक संतोष देवांगन को रंगे हाथ पकड़ा।
    जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर में रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन 1 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था, जिसे एसीबी की टीम ने पकड़ा है। कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के ऊपर सप्लीमेंट्री कार्य के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
    छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। बिलासपुर जिले के तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कोंडागांव जिले में जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर टी. आर मेश्राम के शासकीय निवास से रिश्वत के 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।

    बिलासपुर में लेनदेन को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

    बता दें कि तहसील कार्यालय बिलासपुर में लेनदेन को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने भी फटकार लगाई थी। कार्य नहीं होने पर रिश्वत की मांग के चलते घुमाए जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सभी लिपिकों और पटवारियों और आरआई का तबादला कर दिया गया था। फिर भी रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया जाता है कि किसान की जमीन का मामला भूअर्जन शाखा में फंसा हुआ है। इसके कारण किसान को जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसी मामले को सुलझाने के लिए आरआइ ने किसान से रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत किसान ने एसीबी में की, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। फिलहाल इसकी तस्दीक नहीं हो पाई है। देर शाम तक किसान से पूछताछ चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसक्षम हितग्राहियों के राशन कार्ड को कूटरचना कर बीपीएल कार्ड में बदलने का बड़ा मामला आया सामने, विभागीय जांच में भ्रष्टाचार की खुल सकती है पोल
    Next Article SECL में नियोजित ठेका कंपनी की गुंडागर्दी:कोरबा में कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता, अधिकारी ने की जान से मारने की कोशिश
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.