Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, April 18
    Aakash TimesAakash Times
    कोरबा

    बुजुर्ग मतदाताओं ने मताधिकार की सुविधा पाकर खुशी खुशी अपने पसंदीदा अभ्यर्थी को किया मतदान

    Akash TimesBy Akash Times28/04/2024Updated:28/04/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 28 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा प्रारम्भ करने के फलस्वरूप शारीरिक रूप से असमर्थ एवं वयोवृद्ध मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता निभा रहे है।
    निर्वाचन आयोग के इस अभिनव पहल से आज जिले के कटघोरा एवं पाली तानाखार विधानसभा के 85 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओ ने आज बड़ी ही सरलता से घर से ही मतदान कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दिया।

    जिला मुख्यालय के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल ग्राम साखो की रहने वाली 101 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता दलेश बाई, परवतिया बाई, एवं 102 वर्षीय मोनो बाई पैंकरा ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन वयोवृद्ध मतदाताओं ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में होम वोटिंग के द्वारा


    मताधिकार का प्रयोग की सुविधा पाकर अपने पसंदीदा अभ्यर्थी को खुशी खुशी वोट किया। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दलेश बाई ने बताया कि होम वोटिंग की सुविधा उम्रदराज मतदाताओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। शारीरिक रूप से कमजोर एवं वृद्धावस्था के चलते चलने-फिरने में सक्षम नहीं होने के कारण वह मतदान दिवस को पोलिंग बूथ पहुँचकर वोट डालने में असमर्थ थी, निर्वाचन आयोग के इस सराहनीय प्रयास से वह अपने मत का उपयोग करने में सक्षम हुई।

    इसी प्रकार परवतिया बाई ने उम्र की इस पड़ाव में आयोग द्वारा उनके मौलिक अधिकार को उन तक पहुचाने के सार्थक कदम को सराहा। उन्होंने कहा कि होम वोटिंग की सुविधा के कारण उन्हें आज वोट डालने का अवसर मिला है। 102 वर्षीय मोनो बाई ने भी कहा कि विपरित परिस्थितियों के बावजूद भी आज उन्हें वोट देने का मौका मिला। वे शारीरिक कमजोरी के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकने में असमर्थ थी। भारत निर्वाचन आयोग के इस कारगार व्यवस्था के कारण कठिन स्थिति में भी आज उन्हें अपने मत देने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह सुविधा उनके जैसे अनेक चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं का मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होगा। इस हेतु सभी बुजुर्ग मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आमजनों से मतदान दिवस को मत देकर राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमहतारी वंदन योजना : राज्य में 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन
    Next Article पाली शराब दुकान में लाखों रुपय की लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
    Akash Times

    Related Posts

    कोरबा: कचांदीनाला रोड पर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    23/10/2024

    कोरबा: कुसमुंडा खदान के पास एक महिला की मिली अधजली लाश पुलिस कर रही मामले की जांच

    09/06/2024

    NDA गठबंधन:पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा, मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश

    05/06/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.