Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    ‘बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरे अपने मेरे साथ खड़े हैं…’, कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने की पहली चुनावी रैली, बोलीं- जंतर-मंतर पर BJP के लोगों ने बिठाया था

    Akash TimesBy Akash Times08/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस  में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने रविवार को जुलाना में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। खेल के मैदान के बाद चुनावी मैदन में उतरते ही विनेश ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के आरोपों पर तगड़ा जवाब दिया। फोगाट ने कहा, ‘बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरा देश मेरे साथ खड़ा है. मेरे अपने मेरे साथ हैं।’ उनसे पूछा गया, आरोप हैं कि कांग्रेस ने आपको आंदोलन पर बिठाया था, जवाब में उन्होंने कहा कि हमें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति बीजेपी ने ही दी थी।

    बता दें कि विगत शुक्रवार (6 सितंबर) को विनेश और बजरंग पूनियाकांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं शनिवार शाम को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम फाइनल होने के बाद विनेश अब अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। पार्टी ने उन्हें जुलाना से उम्मीदवार बनाया है।

    कांग्रेस नेता ने अपने पहले रोड शो की शुरुआत अपने ससुराल बख्ता खेड़ा से की है। उन्होंने पौली गांव से बख्ता खेड़ा तक तकरीबन 10 किलोमीटर का रोड शो किया। बख्ता खेड़ा उनके पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है। उन्होंने टिकट मिलने के बाद पहली बार जुलाना आने पर कहा कि यह मेरे अपने हैं। इनके आशीर्वाद से कुश्ती में जीते हैं तो यह भी जिंदगी की एक जंग ही लगा लो, इनके आशीर्वाद से इनसे भी पार ही निकलेंगे।

    इसके अलावा जब उनसे बृजभूषण शरण सिंह के लगाए आरोप के बारे में पूछा गया कि बृजभूषण कह रहे हैं कि कांग्रेस ने आपको आंदोलन पर बिठाया था। इस पर पलटवार करते हुए फोगाट ने कहा कि ‘बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरा देश मेरे साथ खड़ा है. मेरे अपने मेरे साथ हैं। उनसे पूछा गया, आरोप हैं कि कांग्रेस ने आपको आंदोलन पर बिठाया था, जवाब में उन्होंने कहा कि हमें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति बीजेपी ने ही दी थी। विनेश ने कहा, ‘मेडल का दुख तो उसी दिन कम हो गया था जब मैं लौटकर आई थी और मेरे अपनों ने मेरा स्वागत किया था।

    वहीं कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने कहा, ‘मैं एक एथलीट और किसान का बेटा हूं। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के अनुसार, मुझे लगता है कि मैं किसानों की चिंताओं को बेहतर तरीके से उठा सकता हूं। बृजभूषण और बीजेपी की एक समस्या है कि हम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अगर हम भाजपा में शामिल होते तो हम देशभक्त बन जाते, लेकिन क्योंकि हम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, वे हमें देशद्रोही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने नेता राहुल गांधी और उनके संघर्ष के साथ हैं। वह सभी वर्गों की आवाज उठा रहे हैं, चाहे वह किसान हो, युवा हो या एथलीट।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, राहत और बचाव कार्य शुरू
    Next Article BREAKING छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत:तालाब किनारे पेड़ के नीचे बातचीत कर रहे थे; 4 की हालत गंभीर
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.