ख़बर

मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, CRPF जवान शहीद:जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने फायरिंग की, जवान के सिर में गोली लगी

मणिपुर के जिरीबाम में CRPF और पुलिस टीम के काफिले पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार (14 जुलाई) को हमला कर दिया। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मोंगबुंग में कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली CRPF जवान अजय कुमार झा के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोंगबुंग में गोलीबारी शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी। रविवार सुबह CRPF और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

हमले से जुड़ी तीन तस्वीरें…

हमले में शहीद हुए अजय कुमार झा की उम्र 43 साल थी। वे बिहार के रहने वाले थे।
हमले में शहीद हुए अजय कुमार झा की उम्र 43 साल थी। वे बिहार के रहने वाले थे।
तस्वीर कुकी उग्रवादी की है। मोंगबुंग में हुई गोलीबारी में इसने साथी उग्रवादियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी।
तस्वीर कुकी उग्रवादी की है। मोंगबुंग में हुई गोलीबारी में इसने साथी उग्रवादियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी।
सेंट्रल फोर्सेस की इसी गाड़ी पर उग्रवादियों ने हमला किया था। इस पर गोली का निशान भी दिख रहा है।
सेंट्रल फोर्सेस की इसी गाड़ी पर उग्रवादियों ने हमला किया था। इस पर गोली का निशान भी दिख रहा है।
उग्रवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर पीछे से हमला किया। गोलीबारी के कारण गाड़ी का कांच टूट गया।
उग्रवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर पीछे से हमला किया। गोलीबारी के कारण गाड़ी का कांच टूट गया।

मणिपुर के दो जिलों से हथियार बरामद
मणिपुर पुलिस ने इम्फाल ईस्ट और इम्फाल वेस्ट जिलों से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। इसमें इम्फाल ईस्ट में एक AK-56 राइफल, एक SLR, एक .38 पिस्टल, दो ग्रेनेड और 25 राउंड की गोलियां बरामद की हैं। सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Related Articles

Back to top button