ख़बर

ट्रम्प से पहले भी हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर हमले:सनकी आशिक तो कभी बेरोजगार ने चलाई गोलियां, पत्नी की गोद में गिरे थे कैनेडी

तारीख- 13 जुलाई, जगह- अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का बटलर शहर। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्हें बोलते हुए 15 मिनट ही हुए थे कि वहां ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। एक गोली उनके कान को छूकर गुजरी और राष्ट्रपति का चेहरा खून से सन गया।

इस घटना ने पूरी दुनिया को अमेरिका में हुई राजनीतिक हत्याओं की याद दिला दी। ट्रम्प अमेरिका के पहले राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति नहीं हैं, जिनकी हत्या की कोशिश की गई है। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में ऐसे कई नाम हैं, जिनकी या तो हत्या कर दी गई, या फिर मारने की कोशिश की गई है। इस स्टोरी में उन सभी नेताओं की कहानी…

अब्राहम लिंकन- जान देकर चुकाई गुलामों को आजाद कराने की कीमत
तारीख- 14 अप्रैल 1865, जगह- वाशिंगटन। अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। घटना के समय बालकनी में बैठे लिंकन के सुरक्षागार्ड ‘जॉन पार्कर’ उस वक्त उनके साथ नहीं थे। वो इंटरवल में ही थिएटर से बाहर निकल गए थे। रात सवा दस बजे मौका देखकर हमलावर जॉन वाइक्स बूथ ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी।

लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह, यानी 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर थिएटर आर्टिस्ट था। लिंकन को गोली मारने वाले जॉन वाइक्स बूथ की 10 दिन बाद वर्जीनिया में अमेरिकी सैनिकों से मुठभेड़ हुई। जहां वह मारा गया।

वजह
अमेरिका में 19वीं सदी में गुलाम प्रथा का चलन था। इसमें ‘काले’ लोगों को खरीदा-बेचा जाता था। गोरे लोग उनसे गुलामी करवाते थे। उनकी आजादी पर गोरों का अधिकार था। उनकी जिंदगी जानवरों से भी बदतर थी।

Related Articles

Back to top button