Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 20
    Aakash TimesAakash Times
    कोरबा

    मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षक निलंबित

    Akash TimesBy Akash Times29/04/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 29 अप्रेल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु 16 अप्रेल को आयोजित मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर दो सहायक शिक्षक एल.बी.क्रमशःराजेश कुमार तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला बासीनखार एवं कृपाल सिंह मरकाम शासकीय प्राथमिक शाला पुटुवा के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अप्रेल को दोपहर 1.30 बजे से 5.30 बजे तक विद्युतगृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में आयोजित किया गया था, जिसमें राजेश कुमार तिवारी सहायक शिक्षक एल.बी.शासकीय प्राथमिक शाला बासीनखार विकासखंड कोरबा को मतदान अधिकारी दो नियुक्त कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु राजेश कुमार तिवारी उक्त प्रशिक्षण से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उक्त संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब श्री तिवारी द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री तिवारी के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हे निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
    इसी तरह लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अप्रेल को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया था, जिसमें कृपाल सिंह मरकाम सहायक शिक्षक एल.बी.शासकीय प्राथमिक शाला पुटुवा विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा को मतदान अधिकारी- दो नियुक्त कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु कृपाल सिंह मरकाम उक्त प्रशिक्षण से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उक्त संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा श्री मरकाम के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हे निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोंड़ीउपरोड़ा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के 9 जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी:दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 2 दिन तक बूंदाबांदी के आसार
    Next Article लोकसभा निर्वाचन 2024: ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य प्रारंभ
    Akash Times

    Related Posts

    कोरबा: कचांदीनाला रोड पर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    23/10/2024

    कोरबा: कुसमुंडा खदान के पास एक महिला की मिली अधजली लाश पुलिस कर रही मामले की जांच

    09/06/2024

    NDA गठबंधन:पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा, मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश

    05/06/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.