Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 14
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    मां बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म, पूरी हुई रणवीर की ख्वाहिश

    Akash TimesBy Akash Times08/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    : दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया  है। मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में रविवार को दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस मौके पर उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह  उनके साथ रहे। साथ ही दोनों का परिवार के क्लोज लोग मौजूद रहे। बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

    शनिवार (7 सितंबर) की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे। अब ये बड़ी खुशखबरी आ गई है। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है।

    6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया। शनिवार की शाम को दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद ये तो तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है।

    रणवीर सिंह की मुराद हुई पूरी

    अपने पहले बच्चे के लिए रणवीर सिंह शुरुआत से काफी एक्साइटेड थे। अब वो पिता बन गए हैं और उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। रणवीर सिंह से कुछ वक्त पहले सवाल किया गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी, तो एक्टर के जवाब ने सभी का दिल जीत लिया था। एक्टर ने कहा था कि बच्चे भगवान के प्रसाद की तरह होते हैं, जिसे आपको दिल से स्वीकार करना चाहिए। दीपिका पादुकोण की बेटी की झलक के लिए फैन्स दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए सभी को काफी इंतजार करना होगा क्योंकि अक्सर स्टार्स लंबे वक्त तक अपने बच्चों के चेहरे को रिवील नहीं करते हैं।

    कुछ दिन पहले ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक्ट्रेस ने सोमवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फोटोज शेयर किए। इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका ने एक तरह से उन लोगों को भी जवाब दे दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबेटी को मुंह में हुए थे छाले, चाय-बिस्किट खाते-खाते हुई मौत, सदमे में परिवार
    Next Article बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, राहत और बचाव कार्य शुरू
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.