Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, May 16
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर राष्ट्रीय

    मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री: ईश्वर के नाम की शपथ ली

    Akash TimesBy Akash Times09/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित

    प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। शपथ ग्रहण के लिए तैयार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिपरिषद सहयोगी मौजूद हैं।

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे हैं।

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन।
    भारत के साथ रिश्तों में तल्खी को लेकर सुर्खियों में रहे मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष भी आज भारत के राजकीय अतिथि हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।

    सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

    शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पहुंचे हैं। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे हैं। उनके अलावा तमाम विदेशी मेहमान भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी पहुंचे हैं। अभिनेत्री और हिमाचल से सांसद चुनी गईं कंगना रणौत, अभिनेता रजनीकांत, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और निर्माता राजकुमार हिरानी भी शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी पहुंचे हैं। अभिनेत्री और हिमाचल से सांसद चुनी गईं कंगना रणौत, अभिनेता रजनीकांत, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और निर्माता राजकुमार हिरानी भी शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं।

    अमित शाह भी पहंचे राष्ट्रपति भवन, गडकरी समेत अधिकांश भावी मंत्री भी मौजूद

    पूर्व गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। उनके अलावा राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी समेत अधिकांश भावी मंत्री भी परिसर में मौजूद हैं। असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी केवल दूसरे ऐसे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

    बिहार, यूपी और कर्नाटक से चुने गए सांसद शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति भवन के मंच पर पहुंच चुके हैं। मांझी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा। वे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बैठने के लिए की गई व्यवस्था के मुताबिक अपनी सीट पर बैठ चुके हैं। उनके अलावा रालोद नेता जयंत चौधरी और शोभा करंदलाजे भी शपथ ग्रहण के लिए पहुंच चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनकटीखार के पास हुआ हादसा,ट्रेलर ने बाइक सवारी युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
    Next Article मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने:7 देशों के नेताओं की मौजूदगी में ली संविधान की शपथ
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.