Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, June 25
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    लू की चपेट में आने से युवती की मौत, छुट्टी में माता-पिता के साथ गई थी मजदूरी करने… पुलिस ने दर्ज की FIR

    Akash TimesBy Akash Times18/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर. जिले का तापमान भले ही कम हो गया है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को अभी भी राहत नहीं मिली है. लोग अभी भी लू की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं. वहीं छोटी सी लापरवाही उनकी जान ले रही है. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में सामने आया है. गर्मी की छुट्टी में युवती अपने मजदूर माता- पिता की मदद करने मजदूरी पर गई. इस दौरान वह लू की चपेट में आ गई. सिम्स में इलाज के दौरान कुछ घंटों में ही युवती की मौत हो गई. सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

    सिविल लाइन क्षेत्र के धुरीपारा निवासी कविता भार्गव पिता लैनदास भार्गव (20 वर्ष) 12वीं की परीक्षा पास की थी. उसके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं. गर्मी की छुट्टी चलने के कारण युवती ने अपने माता-पिता की मदद करना तय किया. वहीं उनके साथ मजदूरी पर जाने लगी. 15 जून को माता-पिता के साथ युवती दिनभर मजदूरी करती रही. इस दौरान तेज धूप व उमस की वजह से वह लू की चपेट में आ गई. तबीयत खराब होने पर युवती घर में आराम करने लगी. अगले दिन भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ. ऐसे में निजी डॉक्टर से दवा लेकर युवती खा रही थी, लेकिन रविवार की रात अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात युवती की मौत हो गई. सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया.

    घर में थी सबसे लाडली

    युवती की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया. घर में वह सबकी लाडली थी. पढ़ाई कर युवती सरकारी नौकरी करना चाहती थी, ताकि उसके मजदूर माता- पिता का सहारा बन सके. परिवार वालों ने उसे मजदूरी करने से मना भी किया, लेकिन माता-पिता की मदद करने वह मजदूरी करने लगी थी.

    2 घंटे की ओपीडी में 128 मरीज

    सोमवार को शासकीय अवकाश के दिन सिम्स में सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे की ओपीडी थी. इस दौरान भी लू व गर्मी से बीमार हुए 128 मरीज सिम्स पहुंचे. डॉक्टरों ने इन मरीजों का उपचार कर सावधानी बरतने की सलाह दी. वहीं खाली पेट भूलकर भी धूप में नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleइंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट से विशेष समुदाय में आक्रोश, देर रात थाने में बवाल, हिरासत में युवक
    Next Article BREAKING: आचार संहिता हटने के बाद साय कैबिनेट की बैठक 19 जून को,कई प्रस्तावों पर लेंगे निर्णय
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.