Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 23
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर राष्ट्रीय

    शेखावत, भागीरथ चौधरी और अर्जुनराम मेघवाल PM आवास पहुंचे

    Akash TimesBy Akash Times09/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा, लेकिन इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो गई है। कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

    मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

    मोदी के घर पहुंचे नेताओं में शाह, राजनाथ, निर्मला और जयशंकर के साथ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी भी पहुंचे। वहीं, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आए।

    नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. राजस्थान से तीन सांसदों का नाम मंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है. जिनमें अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी और बीकानेर से सांसद अर्जुनराम मेघवाल शामिल हैं. खबर के मुताबिक तीनों को PM आवास बुलाया गया है.

    खबरों के मुताबिक गजेंद्र सिंह शेखावत को भी प्रधानमंत्री आवास से फ़ोन आया है. वो भी मोदी की टी पार्टी में पहुंचे हैं. अर्जुनराम मेघवाल लगातार चौथी बार बीकानेर से सांसद चुने गए हैं. खबर है कि मेघवाल किचन कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं. साथ ही वो आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में भी शामिल हो सकते हैं.

    बीकानेर से चौथी मरतबा लोकसभा चुनाव जीते अर्जुन राम मेघवाल को फिर से मंत्री बनाए जाने की माँग बीकानेर से उठने लगी है. हालाँकि यहाँ की अवाम को यक़ीन भी है कि उन्हें इस बार भी बड़ी ज़िम्मेदारी से नवाज़ा जाएगा. 20 सितम्बर, 1953 को बीकानेर में उपनगर किसमीदेसर में जन्मे अर्जुन राम मेघवाल शुरू से ही मेधावी रहे हैं और शिक्षा पूरी करने के बाद टेलीफ़ोन ऑपरेटर के पद से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन राम ने सन 2009 में अपना राजनीतिक सफ़र शुरू किया और अब यानी 2024 में चौथी बार बीकानेर से लोकसभा चुनाव जीता है.

    2014 में बनाये गए थे मुख्य सचेतक

    2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबन्धन ने लोकसभा चुनाव में यूपीए एलायन्स को ज़बरदस्त मात दी. नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और उनकी सीधी निगाह अर्जुन पर पड़ी. मोदी की निगाह पड़ने का नतीजा अर्जुन राम मेघवाल को चीफ़ व्हिप यानी लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक के रूप में मिला. लेकिन ये आग़ाज़ था. चीफ़ व्हिप के बाद उन्हें पार्टी ने केन्द्र सरकार की आवास समिति का अध्यक्ष बनाया.

    2019 में फिर बने मंत्री

    2016 में वित्त राज्य मंत्री और कॉरपोरेट अफ़ेयर्स मंत्री की ज़िम्मेदारी दी गयी. सन 2018 में उनके विभाग बदल कर जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया. सन 2019 में उन्होंने 2 लाख, 63 हज़ार, 860 वोटों से जीत हासिल करते हुए काँग्रेस के प्रत्याशी मदन मेघवाल को मात दी. इस जीत का इनाम उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारी उद्योग मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री बना कर मिला. राम मन्दिर स्थापना के दौरान उन्हें संस्कृति मंत्री की ज़िम्मेदारी भी दी गई. सीएए और भारतीय न्याय संहिता सहित के क़ानून पारित होने से पहले अर्जुनराम मेघवाल को क़ानून और न्याय मंत्री का कार्यभार दिया गया.

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleRunway पर एक साथ 2 विमानों की टेक-ऑफ और लैंडिंग, मरते-मरते बचे 250 यात्री
    Next Article मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.