जशपुर- छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव थानाक्षेत्र में आने वाले पाकरगांव छुरीपहरी में मोबाइल को लेकर इतना बड़ा विवाद हो गया कि एक युवक के सर पर डंडे से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के पंगसुवा के रहने वाले मनोज नागवंशी कुछ दिन पहले अपने दीदी के घर पाकरगांव छुरीपहरी आया हुआ था। जहां पर मोबाइल को लेकर मनोज और आरोपी कृपा बेक के बीच विवाद हो गया था। मोबाइल लेने की बात पर हुए विवाद में आरोपी कृपा बेक हाथ में रखे बांस से मनोज नागवंशी के सर पर वार कर घायल कर दिया है, जिससे मनोज नागवंशी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

