Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में एक ही रात में 3 लोगों की हत्या:संबंध तोड़ने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड का मर्डर; पति ने शराबी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

    Akash TimesBy Akash Times12/10/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर जिले में दशहरा से पहले एक ही रात में 3 लोगों की हत्या हुई है। तीनों वारदात अलग-अलग थाना इलाकों की है। एक केस में प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड की जान ले ली। वहीं दूसरे केस में पति ने शराबी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया।

    एक और केस में पान दुकान संचालक का मर्डर हुआ है। एक साथ तीन हत्याओं से पुलिस की नींद उड़ गई है। दो केस में पुलिस ने कार्रवाई की है। पान दुकान चलाने वाले युवक के हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है।

    पीछा छुड़ाना चाहती थी प्रेमिका, इसलिए मार डाला।
    पीछा छुड़ाना चाहती थी प्रेमिका, इसलिए मार डाला।

    तखतपुर में शादीशुदा प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं 40 साल का आरोपी नरेंद्र सोनकर भी पहले से शादीशुदा है। वह जरहागांव के ठकरीकापा का रहने वाला है। गांव में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।

    शादी के बाद गांव की बहू 35 साल की लता सोनकर से उसका अफेयर हुआ था। दोनों रोजी-मजूदरी करने तखतपुर आते थे। तखतपुर आने-जाने के कारण उन्होंने यहां टिकरीपारा में गुल्लू ठाकुर के मकान को किराए पर भी ले रखा था।

    लता का मायका मुंगेली में है। वो नरेंद्र से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन नरेंद्र उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। शुक्रवार को दोनों दुर्गा देखने के बहाने तखतपुर में ही रुके थे। इसी दौरान नरेंद्र ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन लता ने मना कर दिया।

    इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और नरेंद्र ने गला दबाकर लता की हत्या कर दी। मकान मालिक गुल्लू ठाकुर को पता चलते ही उसने पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची ने आरोपी नरेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस से पूछताछ में आरोपी नरेंद्र ने बताया कि, वो अपनी पत्नी-बच्चे को छोड़कर उसके साथ रहता था। लेकिन, महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। संबंध तोड़ने की बात कहती थी, इसलिए उसे मार दिया।

    पत्नी की लाश के साथ खड़ा पति और उसका बेटा।
    पत्नी की लाश के साथ खड़ा पति और उसका बेटा।

    सीपत थाना इलाके के ग्राम मटियारी निवासी मुमताज शिकारी (36) चूड़ी बेचती थी। उसका पति रामफल उर्फ नाना शिकारी (40) मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी के बीच पिछले एक महीने से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

    पति-पत्नी दोनों ही शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार की रात भी पति-पत्नी शराब के नशे में थे। इस दौरान उनके बीच फिर से विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

    पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी 6 साल की बेटी से भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के साथ ही उसके 16 साल के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

    पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, वारदात के बाद पति लाश को काटकर ठिकाने लगाने की तैयारी में था। वो खुद नहाने के बाद बेटे को नहलाकर दूसरी शर्ट भी पहनाई। कहा जा रहा है कि उसके कपड़ों में भी खून के दाग थे।

    कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार।
    कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार।

    मल्हार चौकी इलाके में नहर किनारे एक युवक की अधजली लाश शनिवार सुबह मिली। युवक की शिनाख्त 20 साल के युवराज सिंह ठाकुर के रूप में हुई। युवराज नेवरा गांव का रहने वाला था और पान दुकान चलाता था। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी हुई है।

    पान संचालक की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया शव।
    पान संचालक की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया शव।

    पुलिस ने परिजन से पूछताछ की, तब पता चला कि, बंटी शुक्रवार की रात 8:30 बजे दुकान बंद कर निकला था लेकिन, रात में वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह बकरकुदा-सरसेनी से मटिया रास्ते पर नहर के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदशहरा से पहले बदमाशों ने जला दिया 40 फीट रावण का पुतला, नगरवासियों ने थाने में की शिकायत
    Next Article छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और जशपुर भीगेगा; फिर चढ़ेगा दिन का पारा
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.