ख़बर

चारधाम यात्रा में बीते 72 घंटे में 4 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में मौसम ठंडा और बर्फीला

देहरादून। 10 मई से शुरू हुई उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अब तक करीह 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि भक्त इन दिनों में चार धामों की यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। बता दें कि ये यात्रा हाई अल्टीट्यूड पर ही ज्यादा होती है, लिहाजा लोगों को हार्ट संबंधी दिक्कतों से भी जूझना पड़ता है। जिससे की बार लोगों की जान चली जाती है। इस वजह से हृदय संबंधी मरीजों को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि उत्तराखंड के चारों धाम ऊंचाई वाली जगहों पर ही हैं। इस बीच यमुनोत्री और बद्रीनाथ में मौसम ठंडा और बर्फीला रहता है। जिससे शरीर में जकड़न और अन्य स्वस्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती है। बता दें कि चार धाम यात्रा के चार तीर्थस्थल इन ऊंचाइयों पर हैं।

यमुनोत्री: 3,291 मीटर
गंगोत्री: 3,415 मीटर
केदारनाथ: 3,553 मीटर
बद्रीनाथ: 3,300 मीटर
केदारनाथ: 11,700 फीट
गंगोत्री: 10,200 फीट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button