Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    पंजाब में सौतेले पिता ने की बेटी की हत्या:बच्ची-पत्नी को अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार, पिता के साथ स्केटिंग के लिए निकली थी मानवी

    Akash TimesBy Akash Times29/09/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पंजाब के संगरूर में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी मृतका का सौतेला पिता था। लड़की की मां और नाना-नानी का आरोप है कि आरोपी लड़की को पसंद नहीं करता था जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतका की नानी सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी की आरोपी संदीप गोयल से दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से बेटी की एक बेटी थी जिसका नाम मानवी था।

    बच्ची की मां नेहा ने बताया 28 सितंबर को उनकी बेटी अपने सौतेले पिता के साथ स्केटिंग के लिए गई थी। देर रात को जब वह घर लौटे तो बच्ची बेसुध पड़ी थी। अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन उससे पहले आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

    वहीं पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी फरार है।

    मृतका अपनी माता और सौतेले पिता के साथ।

    मृतका की मां नेहा ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी थी। लेकिन आरोपी बेटी को पसंद नहीं करता था। वह बार बार कहता था कि हम दोनों ही साथ रहेंगे। बेटी हमेशा की उसकी आंखों में खटकती थी। रोज की तरह की आरोपी पिता बेटी को स्केटिंग के लिए लेकर गया था। शाम 7 बजे तक भी जब दोनों वापस नहीं आए तो नेहा ने पति को फोन किया और पूछा की वो अभी तक क्यों नहीं आए हैं। इसपर आरोपी ने जवाब दिया की बच्ची को अभी जमेट्री दिलानी है। थोड़ी देऱ में पहुंच रहे हैं।

    एक घंटे बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचे तो नेहा ने फिर फोन किया इसबार आरोपी ने कहा कि अभी हम घूम रहे हैं थोड़ा और वक्त लगेगा। फिर करीब पौने 9 बजे महिला ने फिर फोन किया तो आरोपी पिता ने कहा कि नीचे आ जाओ पता नहीं मानवी को क्या हो गया है।

    घटना के संबंध में जानकारी देती हुई नेहा(मृतका की मां)
    घटना के संबंध में जानकारी देती हुई नेहा(मृतका की मां)

    नेहा दौड़ती हुई नीचे आई तो उसने देखा की उसकी बेटी बेसुध पड़ी हुई है। आरोपी पति ने बताया कि उसे पता नहीं की मानवी को क्या हुआ, शायद पिज्जा खाने की वजह से हुआ होगा। नेहा ने जल्द से जल्द अस्पताल चलने के लिए कहा और साथ ही पड़ोसियों को भी सूचना दी की मानवी की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद नेहा और आरोपी गाड़ी में बैठकर अस्पताल के लिए निकल पड़े।

    बच्ची की हालत काफी खराब थी लेकिन फिर भी आरोपी जानबूझकर गाड़ी को बाजार में घुमाए जा रहा था। नेहा ने जब जल्दी चलने के लिए कहा तब वो एक निजी अस्पताल में उन्हें लेकर पहुंचा। वहां जाकर डॉक्टर ने बच्ची को जल्द से जल्द किसी और अस्पताल में दिखाने के लिए कहा।

    वहीं नेहा डॉक्टरों के साथ बात कर रही थी कि आरोपी वहां से फरार हो गया

    आरोपी अपनी सौतेली बेटी और पत्नी को निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया लेकिन पीछे से अस्पताल में पहुंचे पड़ोसी ने उन दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि जब तक वो सिविल अस्पताल पहुंचते तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

    घटना के संबंध में जानकारी देते मृतका के परिजन
    घटना के संबंध में जानकारी देते मृतका के परिजन

     मृतका के नाना रमेश कुमार ने बताया कि हमें संदेह है कि सौतेले पिता ने ही बच्ची के मुंह पर कपड़ा रखकर मारा है। उन्होंने बताया कि शादी समय बातचीत हुई थी तो आरोपी ने कहा था कि लड़की को साथ रखेंगे।

    उधर मकान मालिक सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी उसके मकान में परिवार के साथ पांच महीने से रह रहा था। बच्ची स्केटिंग के लिए जाती थी। पहले मां लेकर जाती थी, जबकि अब उसका पिता खुद लेकर जाता था।

     मृतका के परिजनों के बताया की उनकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। दो-ढाई महीने पहले भी आरोपी ने बेटी की पानी की बोतल में जहर मिला दिया था। जिससे बेटी के स्कूल जाते ही तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि उस समय उन्हें लगा कि ये गलती से हुआ है।

     संगरूर थाने के SHO मनप्रीत सिंह ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर बीएनएस की धारा 103 के तहत संदीप गोयल के खिलाफ पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleआज पृथ्वी को मिलेगा मिनी मून- 2024 PT5:इसका आकार सिर्फ 10 मीटर, 53 दिन लगाएगा पृथ्वी का चक्कर
    Next Article जम्मू में भाषण के दौरान बेहोश हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे:बोले- इतना जल्दी मरने वाला नहीं; जब तक मोदी को हटाएंगे नहीं, जिंदा रहूंगा
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.