ख़बर
1800 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की, देखें तस्वीरें

गांधीनगर: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग्स की एक बड़ी खेप बरामद की गई है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीमों ने भोपाल में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 1,814 करोड़ की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की है। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), दिल्ली ने मिलकर यह सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने कानून प्रवर्तन टीमों के प्रयासों की सराहना की।




