Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 17
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    भागवत बोले- हिंदुओं को एकजुट रहना होगा:मतभेद-विवाद को भुलाना होगा; नाम भले ही बाद में आया, लेकिन भारत हिंदू राष्ट्र है

    Akash TimesBy Akash Times06/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू समाज से मतभेद और विवाद मिटाने का आह्वान किया।

    भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेद और विवाद मिटाकर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने हिंदू समाज को एकता का संदेश दिया।

    समाज में एकता, सद्भावना और बंधन का भाव हो। संघ प्रमुख शनिवार शाम को बारां के कृषि उपज मंडी परिसर में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि समाज ऐसा हो जहां संगठन, सद्भावना और आत्मीयता का व्यवहार हो। समाज में आचरण का अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य और ध्येय निष्ठ होने का गुण आवश्यक है। मैं और मेरा परिवार मात्र से समाज नहीं बनता, बल्कि हमें समाज की सर्वांगीण चिंता से अपने जीवन में भगवान को प्राप्त करना है।

    संघ कार्य यंत्रवत नहीं, बल्कि विचार आधारित है। संघ कार्य की तुलना योग्य कार्य विश्व में नहीं है। संघ की किसी से तुलना नहीं हो सकती है। संघ से संस्कार गटनायक में जाते है, गटनायक से स्वयंसेवक और स्वयंसेवक से परिवार तक जाते हैं। परिवार से मिलकर समाज बनता है। संघ में व्यक्ति निर्माण की यही पद्धति है।

    डॉ. मोहन भागवत को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयंसेवक पहुंचे थे।
    डॉ. मोहन भागवत को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयंसेवक पहुंचे थे।

    स्वयंसेवक गतिविधि कार्य में भी सक्रिय रहे। समाज की छोटी इकाई परिवार में समरसता-सद्भावना, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक बोध को सहज बना सकते हैं। जीवन में छोटी-छोटी बातों को आचरण में लाने से समाज और राष्ट्र की उन्नति में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

     डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि विश्व में भारत की प्रतिष्ठा अपने देश के सबल होने से है। सबल राष्ट्र के प्रवासियों की सुरक्षा भी तब ही होती है, जब उनका राष्ट्र सबल है। वरना निर्बल राष्ट्र के प्रवासियों को देश छोड़ने के आदेश दे दिए जाते हैं। भारत का बड़ा होना प्रत्येक नागरिक के लिए भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है।

    प्राचीन समय से हम यहां रहते आए हैं, भले हिंदू नाम बाद में आया हो। यहां रहने वाले भारत के सभी पंथों के लिए हिंदू प्रयोग हुआ। हिंदू जो सबको अपना मानते हैं और सबको स्वीकार करते हैं। हिंदू कहता है कि हम भी सही और तुम भी अपनी जगह सही। आपस में निरंतर संवाद करते हुए सद्भाव से रहें।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (9 अक्टूबर) को महाराष्ट्र दौरा किया था। उन्होंने मुंबई, ठाणे और वाशिम में 56 हजार करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। मुंबई में PM ने BKC से आरे JVLR तक चलने वाली मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। फिर BKC से सांताक्रूज मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो में सफर किया।​​​​​​​

    मोदी ने ठाणे और वाशिम में रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने ठाणे में कहा, ‘कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। वह जानती है उसका वोट बैंक एक रहेगा। हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे, जश्न मनाएंगे। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है।

    ​​​ ​​​​​​​ यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने 26 अगस्त को आगरा में कहा था- ‘राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हम एक होंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए…बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-नेक रहेंगे। सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबंगाल में 10 साल की बच्ची से रेप-मर्डर का आरोप:परिवार बोला- शरीर पर कई चोटें थीं, हाथ-पैर टूटे थे; ट्यूशन से लौटते वक्त लापता हुई थी
    Next Article 1800 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की, देखें तस्वीरें
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.