Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, May 23
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला प्राकृतिक चिकित्सा सेंटर दिल्ली से पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास

    Akash TimesBy Akash Times29/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर .धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में 290 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ में वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए।

    बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया। जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन टल गया है।

    देश में लगभग 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास PM किया।

    200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स, 240 बिस्तरों की सुविधा के साथ शुरू किया जा रहा है। अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह अस्पताल तीन चरणों में शुरू होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट और तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट और लंग की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह तैयार होगा।

    बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।

    नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि 90 करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया जाएगा।

    इस संस्थान के लिए 10 एकड़ जमीन आयुष विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा। इस सेंटर में वेलनेस थेरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम भी चलाया जाएगा। शिलान्यास के बाद अब 24 महीने में 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान शुरू होगा।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबार कारोबारी और कटोरा तालाब में ED की रेड
    Next Article वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंसा तेंदुआ डेढ़ महीने में 5 मवेशियों का किया शिकार
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.