Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में आधी रात छात्राओं का हंगामा:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जाने से वार्डन ने रोका; हॉस्टल का गेट तोड़कर किया प्रदर्शन

    Akash TimesBy Akash Times04/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। छात्राएं हॉस्टल के बाहर अव्यवस्था समेत अपनी लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए हंगामा मचाने लगीं। छात्राओं ने हॉस्टल का गेट तोड़ दिया और नारेबाजी करती हुईं बाहर निकल गईं। प्रदर्शन शनिवार तड़के 3.30 बजे तक चला।

    दरअसल, यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला प्रशासन के स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जाने से वार्डन ने हॉस्टल की छात्राओं को रोक दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। छात्राओं का कहना है कि यहां वार्डन हिटलर जैसा बर्ताव करती हैं। उनके तानाशाही रवैए से वे परेशान हैं।

    शुक्रवार देर रात यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल का गेट तोड़ दिया।
    शुक्रवार देर रात यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल का गेट तोड़ दिया।

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जाने से रोका इसलिए बवाल

    शुक्रवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में जिला प्रशासन ने स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम रखा था, जिसमें ‘स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम’ कार्यक्रम था। इसमें सभी स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। लेकिन, बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को वार्डन ने कार्यक्रम में जाने नहीं दिया।

    हॉस्टल के बाहर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
    हॉस्टल के बाहर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।

    नेक की टीम को दिखाने शुरू किया लिफ्ट, अब बंद
    छात्राएं भड़क गई और हॉस्टल की समस्याओं समेत अपनी पुरानी मांगों को लेकर हॉस्टल का गेट तोड़कर बाहर आ गईं और जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने कहा कि NAAC की टीम को दिखाने के लिए चार मंजिला हॉस्टल में लिफ्ट शुरू की गई थी, जिसे एक हफ्ते में ही बंद कर दिया गया है। छात्राओं ने मेस में टेंडर और घटिया खाना देने के साथ ही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने जैसी मांगें भी रखीं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleIPL में सट्टा खिलाते मुख्य सटोरिया सहित 4 गिरफ्तार:2 लैपटॉप, 8 मोबाइल, दो सिम कार्ड सहित लाखों का हिसाब-किताब जब्त
    Next Article भारती सिंह के गॉल ब्लैडर में स्टोन:हॉस्पिटल में भर्ती, तीन दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी; वीडियो शेयर कर दी जानकारी
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.