Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 12
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    सैमसंग गैलेक्सी F55 5G स्मार्टफोन की 17 मई को लॉन्चिंग:इसमें 50MP का कैमरा, 12GB की रैम और 5000mAh बैटरी, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹26 हजार

    Akash TimesBy Akash Times10/05/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरियन टेक कंपनी सैमसंग 17 मई को भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में गैलेक्सी F55 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया X पर ऑफिशियल पोस्ट में लॉन्च डेट कंफर्म की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन गैलेक्सी C55 का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे कंपनी ने पिछले महीने चीन में पेश किया था। भारत में इसे 50 मैगापिक्सल कैमरा, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC चिपसेट के साथ 5,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लान्च किया जाएगा।

    सैमसंग गैलेक्सी F55 5G : प्राइस और अवेलेबलिटी
    कंपनी ने अपनी पोस्ट में बताया कि स्मार्टफोन की कीमत भारत में 30 हजार रुपए से कम रहेगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। फोन को तीन वैरिएंट में पेश किया जा सकता है।

    इसकी कीमत के बारे में हाल ही में सामने आया था कि फोन का बेस वैरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ रिलीज होगा, जिसकी कीमत 26,999 रुपए होगी। जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपए होगी। वहीं फोन का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट 32,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

    फोन के डिजाइन की बात करें तो इसके बैक पैनल पर स्टीचिंग डिजाइन के साथ वेगन लैदर फिनिश मिलेगी। फोन एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। आइए इसके एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं…

    सैमसंग गैलेक्सी F55 5G : स्पेसिफिकेशन्स

    • डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी F55 में 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.7 इंच का सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है, जिससे आप इसे सन लाइट में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
    • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जा सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।
    • चिपसेट : फोन में परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जिसे प्रोसेस करने के लिए स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC चिपसेट मिलेगा।
    • स्टोरेज : इसमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें आप स्टोरेज को माइक्रो SD चिप की मदद से 1TB तक बढ़ा सकेंगे।
    • बैटरी : इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपीडिया के जंगलों में 11 घंटों से मुठभेड़ जारी,अब तक 8 नक्सलियों को किया ढेर
    Next Article विजय शर्मा बोले-हिंदुओं की आबादी कम होने से बढ़ेगी अराजकता:छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने कहा-50% जनसंख्या बढ़ना सामान्य बात नहीं, ये बहुत बड़ा खतरा
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.