विजय शर्मा बोले-हिंदुओं की आबादी कम होने से बढ़ेगी अराजकता:छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने कहा-50% जनसंख्या बढ़ना सामान्य बात नहीं, ये बहुत बड़ा खतरा
रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने EAC-PM की रिपोर्ट सामने आने के बाद कहा है कि देश में हिंदुओं की आबादी कम होने से अराजकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, हिंदुओं की आबादी कम हो जाए, ये चिंता की बात है। वहीं उन्होंने मुस्लिम आबादी बढ़ने पर कहा कि, 50 फीसदी जनसंख्या बढ़ना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने इसे बड़ा खतरा बताया है।
डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि, डेमोग्राफी का चेंज होना किसी भी स्थान के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम आबादी बढ़ने का डर नहीं है। किसी को इसका डर क्यों होगा? हिंदुओं के कारण ही यहां पर अल्पसंख्यक समुदाय फल फूल रहा है। हमें इस बात की खुशी है।
जनसंख्या 50 फीसदी बढ़ी है।, ये कितनी बड़ी बात है। इतनी जनसंख्या सामान्यतः: नहीं बढ़ती है। अगर बढ़ी है तो कितना घुसपैठ हो गया है, इसको स्पष्ट करना होगा और समझना होगा। भारत पहले ही विभाजन का दंश झेल चुका है, ये बहुत बढ़ा ख़तरा है।