ख़बर

सक्षम हितग्राहियों के राशन कार्ड को कूटरचना कर बीपीएल कार्ड में बदलने का बड़ा मामला आया सामने, विभागीय जांच में भ्रष्टाचार की खुल सकती है पोल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। ज़िले में खाद्यान घोटाले के कई मामले सामने आए है मगर हम जो खबर बता रहे है वह चौकाने वाला है और इसमें संगठित गिरोह के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता मामला यह है कि शहर में एक दो नहीं बल्कि कई कई राशन दुकान दुकान चलाने वाले कुछ लोग और खाद्य विभाग का अमला मिलीभगत करके शहर के अनेकों धनाढ्य परिवारों को महागरीब बना दिया इस बात की खबर उन धनाढ्य परिवारों को है ही नही मगर उन धनाढ्य परिवारों का ए पी एल राशन कार्ड नवनी करण के नाम पर सुनियोजित ढंग से बीपीएल कार्ड में बदल दिया गया और तीन साल से इन धनाढ्य परिवारों के नाम पर बी पी एल कार्ड का राशन उठाया जा रहा है। इन तीन साल में कई फूड कंट्रोलर और जिला खाद्य अधिकारी आ चुके।लेकिन जांच किसी ने नहीं करवाई ।जिनके कार्यकाल में इस गड़बड़ झाले की शुरुवात हुई वे सेवानिवृत हो चुके है। सक्षम परिवारों के नाम पर कूट रचना कर बीपीएल कार्ड बनाने की जालसाज़ी का यह मामला बड़ा गंभीर है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कुछ दुकान संचालक तो अपने को डंके की चोट पर मीडिया/पोर्टल का होना बता इस गड़बड़ी में शामिल हैं।

बिलासपुर शहर में सक्षम, साधन संपन्न परिवारों की महिलाओं के नाम पर कूट रचना कर एपीएल कार्ड को बीपीएल कार्ड बनाकर ग़रीबों के चॉंवल में बड़े पैमाने पर हर माह लाखों की हेराफेरी किए जाने की जानकारी मिल रही है।

Related Articles

Back to top button