Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    लोकसभा नतीजे के बाद CG कांग्रेस में होंगे बदलाव:12 से ज्यादा जिला अध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, दीपक बैज बोले- हम बदलाव करेंगे

    Akash TimesBy Akash Times26/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चर्चा है कि नतीजों के बाद ही जल्द ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 12 से अधिक जिला अध्यक्ष समेत कई बड़े पदाधिकारी बदले जा सकते हैं। साथ ही कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं के पदों पर भी नियुक्तियां होनी है।

    बदलाव की चर्चाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, अभी हम बदलाव करेंगे, जहां जरूरत होगी, वहां नियुक्तियां की जाएंगी।

    कांग्रेस पार्टी।
    कांग्रेस पार्टी।

    विधानसभा के बाद से बदलाव की चर्चा

    विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही चर्चा हो रही थी कि, जल्द ही पार्टी बड़े बदलाव के साथ नियुक्तियां करेगी, लेकिन लोकसभा की तैयारियों के कारण उस वक्त पार्टी में बदलाव नहीं हो पाया था।

    लोकसभा में परफॉर्मेंस भी रहेगा पैमाना

    पार्टी के पदों से हटाए जाने वाले पदाधिकारी और नई नियुक्तियों के लिए नेताओं के लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव के परफॉर्मेंस को पैमाना माना जाएगा। इस दौरान भीतरघात करने वाले और निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों के पदों पर नई नियुक्तियां होंगी।

    कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन।
    कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन।

    पीसीसी स्तर पर तैयार नहीं हो पाया प्रस्ताव

    दरअसल, नई नियुक्तियों के लिए पीसीसी लेवल पर प्रस्ताव तैयार किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव टिकट वितरण और उसके बाद चुनावी तैयारियों की व्यस्तता के चलते बड़े नेताओं के साथ संगठन बदलाव को लेकर औपचारिक चर्चा नहीं हो पाई है।

    दीपक बैज भी तैयार करना चाहते थे नई टीम

    संगठन में बदलाव और नई टीम को लेकर दीपक बैज ने कई बार खुलकर बात की। कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में नई ऊर्जा और नई टीम के साथ जाएंगे।

    इन जिलों में बदलाव की चर्चा

    रायपुर शहर-ग्रामीण, दुर्ग, कवर्धा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, कोरबा, सक्ती, राजनांदगांव ग्रामीण और बिलासपुर सहित ज्यादातर जिलों के अध्यक्ष बदल सकते हैं। इन जिलों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

    जिला अध्यक्षों की भूमिका पर उठे सवाल

    बता दें कि, विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से पार्टी इस बात की समीक्षा कर रही है कि किन जिलों में पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा है। वहां पर जिला अध्यक्षों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां पर संगठन के स्थानीय विधायकों से समन्वय और अन्य मामलों की समीक्षा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleडाक मतपत्रों की गणना होगी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में
    Next Article कोरबा में स्पीड ब्रेकर ने ली बाइक सवार की जान:तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई बाइक, बिजली के खंभे से टकराने से मौत
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.