कोरबा, 26 जुलाई । जिले मे बीते 72 घंटे से रुक रुक कर हो रही झमाझम वर्षा से नदी-नालों का जल स्तर बढ़ गया है । दर्री बांध में भी बारिश का पानी भरने से 1 गेट को 6 फीट तक खोला गया है, 8074 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इसकी वजह से हसदेव नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इससे नदी से लगे शहर के सीतामढ़ी के आसपास निचली बस्तियों में पानी भरने की आशंका बनी रहती है।
KORBA जिले में झमाझम वर्षा से नदी-नाले उफान में, दर्री बांध का खुला एक गेट…देखें Video pic.twitter.com/PMuvu9lv7V
— वेदांत समाचार (@vedantsamachar1) July 26, 2024

