Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 14
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    आमनेर नदी में डूबने से युवक की मौत

    Akash TimesBy Akash Times11/08/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले में पिकनिक के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब 20 वर्षीय युवक पियूष आर्या अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर लिया है. यह घटना गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल में स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट की है.जानकारी के अनुसार, पियूष आर्य सिविल लाइन निवासी शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कार से लांजी मुख्य मार्ग स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट पहुंचा था. इस दौरान पियूष अपने दोस्तों के साथ आमनेर नदी में नहाने उतरा. जहां लगभग 2:30 बजे दोपहर पियूष नदी की गहराई में डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और आसपास मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक पियूष नदी में गुम हो चुका था.

    घटना की जानकारी कुकरापाट मंदिर के पुजारी को मिलने के बाद गातापार जंगल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को कुकरापाट बुलाया गया है लेकिन युवक का शव नहीं मिल पाया है. वहीं घटना की सूचना पर पियूष के परिजन, पड़ोसी और सहयोगी मौके पर मौजूद रहे. पूरी रात एसडीआरएफ, नगरसेना और पुलिस के जवानों ने नदी में डूबे युवक के शव की खोज की. जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे गोताखोरों ने पियूष का शव बरामद कर लिया है.

    बताया जा रहा है कि कुकरापाट से होकर बहने वाली आमनेर नदी में इन दिनों भारी वर्षा के कारण गहरा जल भराव है. पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों को कुकरापाट मंदिर के पुजारी ने नदी में नहाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने. बावजूद इसके पुजारी ने हिदायत दी थी कि कमर से नीचे पानी में कोई न उतरे लेकिन युवकों ने पुजारी की बात नहीं मानी और एक युवक की आमनेर नदी गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई.

    इस घटना के बाद खैरागढ़ सिविल लाइन सहित पूज्य सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि मृतक पियूष खैरागढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी विकास आर्या का भतीजा है. फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleस्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत
    Next Article फेसबुक डेटिंग के चक्कर में युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, चाचा से की पैसों की डिमांड, पुलिस की जांच ने खोल दी पोल
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.